IFA 2019: Nokia के तीन नए फीचर फोन हुए लॉन्च

HIGHLIGHTS

IFA 2019 में आए Nokia के तीन नए फोन

फीचर फोन्स की है अलग ख़ासियत

IFA 2019: Nokia के तीन नए फीचर फोन हुए लॉन्च

HMD Global ने IFA में इवेंट आयोजित किया है और यह इवेंट निराशाजनक नहीं रहा है। Event में कई Nokia प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है जिसमें एक्सपेक्टेड Nokia 7.2 से लेकर नया फ्लिप फोन भी शामिल है। Nokia ने IFA 2019 में तीन नए फीचर फोन्स उतारे हैं और इन तीनों फोन्स को ही अलग स्टाइल दिया गया है। Nokia 2720 Flip एक फ्लिप फोन है, Nokia 800 Tough एक राग्ड फीचर फोन है और तीसरा Nokia 110 एक बेसिक फीचर फोन है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 2720 Flip Specifications और Features

Nokia 2720 Flip में डुअल डिस्प्ले दी गई है। एक्सटर्नल स्क्रीन पर आप नोटिफिकेशंस, या कौन आपको कॉल कर रहा है जान सकते हैं। फोन में एक इमरजेंसी बटन भी दिया गया है जिसे प्रेस करने पर एक इमरजेंसी टेक्स्ट मैसेज (करंट लोकेशन के साथ) और कॉल यूज़र के एड्रेस बुक के पांच इमरजेंसी कॉन्टेक्ट्स को जाती है।

Nokia 2720 Flip क्वालकॉम 205 मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित है और फोन में रिमूवेबल 1500mAh की बैटरी दी गई है। यह KaiOS पर काम करता है और फोन में 512MB रैम और 4GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 32GB तक बढाया जा सकता है। यह फेसबुक और व्हाट्सऐप के साथ प्री-लोडेड आता है। इसके अलावा यूज़र्स को 4G और इन्टरनेट शेयरिंग क्षमता और गूगल असिस्टेंट भी मिलता है।

NOKIA 800 TOUGH Specifications और Features

Nokia का कहना है कि Nokia 800 की बनावट लम्बे समय तक चलने वाली है। यह हैवी ड्यूटी यूसेज के लिए तैयार किया गया है और यह नया डिवाइस वॉटर, डस्ट एक्सीडेंटल ड्रॉप्स रेसिस्ट कर सकता है और साथ ही एक्सट्रीम टेम्प्रेचर को भी संभाल सकता है। फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। Nokia 800 Tough 4G LTE के साथ आया है और साथ ही यूज़र्स को प्री-लोडेड WhatsApp और Facebook भी मिल रहे हैं, डिवाइस में Google Assistant भी दिया गया है।

Nokia 800 Tough क्वालकॉम 205 मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित है और फोन में 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फीचर फोन में 2100mAh की बैटरी दी गई है और यह डिवाइस भी KaiOS पर काम करता है।

NOKIA 110 Specifications और Features

Nokia 110 एक बेसिक फीचर फोन है और यह “fan favourite” स्नेक गेम के साथ आता है। फोन सिंगल चार्ज पर 14 घंटे का टॉक टाइम ऑफर करता है।

Nokia 110 फोन Nokia Series 30+ पर काम करता है और फोन में 4MB ROM और 4MB RAM दी गई है। हालांकि, स्टोरेज को microSD कार्ड स्लॉट के ज़रिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 800mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile