हुआवेई पी20 प्रो ने कैमरा गुणवत्ता में फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को पीछे छोड़ा

HIGHLIGHTS

हुआवेई की हाल में लांच पी20 प्रो ने इमेजिंग और वीडियो फॉर्मेट में कैमरा गुणवत्ता के मामले में अन्य फ्ललैगशिप स्मार्टफोन्स को पीछे छोड़ दिया है।

हुआवेई पी20 प्रो ने कैमरा गुणवत्ता में फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को पीछे छोड़ा

हुआवेई की हाल में लांच पी20 प्रो ने इमेजिंग और वीडियो फॉर्मेट में कैमरा गुणवत्ता के मामले में अन्य फ्ललैगशिप स्मार्टफोन्स को पीछे छोड़ दिया है। हुआवेई पी20 प्रो को 'डीएक्सओमार्क रैकिंग' में पहला स्थान मिला है, जो कैमरा और लेंस की इमेज गुणवत्ता की माप और रेटिंग के लिए विश्वसनीय उद्योग मानक है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी ने एक बयान में कहा कि हुआवेई पी20 प्रो ने डीएक्सओमार्क डॉट कॉम पर 109 अंकों को हासिल कर स्मार्टफोन्स कैमरों के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

इसके पहले, सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस को 99 अंकों का 'डीएक्सओमार्क' स्कोर हासिल हुआ था, जो पहले पायदान पर था। गूगल पिक्सल 2 केवल एक अंक कम होने के कारण दूसरे पायदान पर था। 

डीएक्सओमार्क का स्वामित्व फ्रांस की कंपनी डीएक्सओमार्क इमेज लैब के पास है। यह एक वेबसाइट है, जो कैमरों, लेंसों और मोबाइल डिवाइसों (कैमरा समेत) की इमेज गुणवत्ता की रेटिंग प्रदान करती है। 

हुआवेई पी20 प्रो दुनिया का पहला तिहरे कैमरे वाला फोन हैं, जिसमें 40 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और आठ मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर लगा है। इस डिवाइस का 'हाइब्रिड जूम' 5गुणा है।

Indo-Asian News Service View Full Profile