Huawei का पहला 5G phone इस महीने होगा लॉन्च

HIGHLIGHTS

Huawei Mate 20 X 5G है कंपनी का पहला 5G फोन

8GB RAM के साथ आ सकता है फोन

Huawei का पहला 5G phone इस महीने होगा लॉन्च

Huawei का पहला 5G phone, यानी Huawei Mate 20 X 5G, जल्द ही कुछ देशों में लॉन्च किया जा सकता है। Global Times की रिपोर्ट के मुताबिक यह अपकमिंग फ़ोन चीन में 26 जुलाई को सेल के लिए उतारा जायेगा। वहीँ VentureBeat के मुताबिक यह फ़ोन प्री आर्डर के लिए Amazon की Italian site पर 22 जुलाई की रिलीज़ डेट के साथ दिखाया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Huawei Mate 20 X 5G देखने में काफी हद तक Mate 20 X किस तरह ही दिखता है। इसमें आपको 7.2-inch screen, ट्रिपल रियर कैमरा मिलता  हालांकि 5G के साथ इस नए फ़ोन में काफी बदलाव किया गया है। Huawei Mate 20 X 5G में आपको Balong 5000 modem मिलता है। वहीँ जहां Mate 20 X में आपको 4,200mAh बैटरी मिलती है जबकि Huawei Mate 20 X 5G में आपको 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

इसके साथ ही जहाँ पहले Mate 20 X में आपको 6GB RAM दी गयी थी वहीँ इस नए Huawei Mate 20 X 5G में आपको 8GB और साथ ही इंटरनल स्टोरेज 128GB से 256GB तक दिया जा सकता है। उम्मीद है कि Huawei Mate 20 Xकी तरह ही कंपनी नए Huawei Mate 20 X 5G स्मार्टफोन में कई स्पेक्स लगभग एक जैसे ही दे सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नए अपकमिंग फ़ोन में आपको 7.2 inches, OLED डिस्प्ले 2244 x 1080 pixels रेसोल्यूशन के साथ मिल सकती है। इसके साथ ही डिवाइस में Kirin 980, 8 cores 2.6 GHz की स्पीड पर दिया जा सकता है। डिवाइस में 40 (f/a0) 1.8) + 8 (telephoto lens for f/2.4, 3x optical zoom) + 20MP (f/2) 2.2, Ultra Wide Angle Lens) देने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी इस फ़ोन में 24 megapixel का फ्रंट कैमरा भी दे सकती है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile