Weibo पर नज़र आया अपकमिंग Huawei Mate 30 Pro का ये 4 कैमरा सेटअप
Huawei Mate 30 Pro में हो सकता है Kirin 985 SoC
5G variant भी आ सकता है इस अपकमिंग हुवावे फ़ोन के साथ
साल 2019 के आखिरी तक लॉन्च हो सकता है फ़ोन
हाल ही में हुवावे का अपकमिंग Huawei Mate 30 Pro smartphone रेंडर ऑनलाइन नज़र आया है। चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर यह फ़ोन quad camera setup के साथ एक बहुत ही दिलचस्प सर्कुलर डिज़ाइन में नज़र आया है। वहीँ पिछले कुछ रूमर्स की मानें तो इससे पहले डिवाइस को चौकोर आकर के कैमरा सेटअप में उपलब्ध कराने की बात सामने आयी थी। Mate 30 Pro का बैक पैनल कथित तौर पर भी सामने आया है।
Surveyआपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस Huawei Mate 30 Pro फ़ोन को कंपनी साल 2019 के आखिरी तक लॉन्च कर सकती है। वहीँ कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।
एक यूज़र ने Weibo पर Huawei Mate 30 Pro एक तस्वीर साझा की है और उसने “ichangezone”, हैंडल का इस्तेमाल किया है। नया रेंडर dual LED flash के साथ कैमरा सेटअप दिखाता है। इस रेंडर में आपको Leica branding मिल सकती है और कंपनी Summilux-H lens के साथ 5x optical zoom सपोर्ट दे सकती है। कर्व्ड एज के अलावा यह डिवाइस Huawei branding के साथ आ सकता है।
हालांकि ये रेंडर ही हैं और अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा। पिछले कुछ लीक्स और रूमर्स की मानें तो Huawei Mate 30 Pro, HiSilicon Kirin 985 SoC के साथ भी आ सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि कंपनी इस Huawei Mate 30 Pro डिवाइस के साथ यूज़र्स के लिए एक 5G support वैरिएंट भी ला सकती है जिसमें Balong 5000 modem का इस्तेमाल होगा।
साथ ही खबर यह भी है कि फ़ोन 6.71-inch की स्क्रीन और in-display fingerprint sensor के साथ आ सकता यही। साथ ही इसमें 4,200mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 55W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
इमेज सोर्स: Weibo
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile