Huawei Mate 20 X 5G को मिला TENNA सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Huawei Mate 20 X 5G जल्द होगा लॉन्च

TENNA पर दिखा डिवाइस

Huawei Mate 20 X 5G को मिला TENNA सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

कई स्मार्टफोन निर्माता चीन में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। Vivo ने पुष्टि की है कि iQOO 5G गेमिंग फोन को साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा और Nubia भी अपने Nubia X 5G edition को जल्द लॉन्च करेगा। ZTE ने भी हाला ही में ऐलान किया है कि Axon 10 Pro 5G फोन जुलाई में ही चीन में आएगा। Huawei के Mate 20 X 5G स्मार्टफोन को चीन की टेलिकॉम सर्टिफिकेशन बॉडी TENNA पर अप्रूवल के लिए देखा गया है। यह स्मार्टफोन पहला डुअल सिम फोन होगा जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने पुष्टि की है कि Huawei Mate 20 X 5G को चीन का पहला 5G टर्मिनल टेलिकॉम इक्विपमेंट नेटवर्क लाइसेंस मिल गया है। इसमें स्टैंडअलोन (SA) और नॉन स्टैंड अलोन (NSA) 5G के सपोर्ट के साथ डुअल सिम सपोर्ट भी मिला है।

कम्पनी द्वारा साझा की गई तस्वीर में स्मार्टफोन को नए कलर में दिखाया गया है। Mate 20 X (4G LTE) edition जो कि पहले से चीनी बाज़ार में उपलब्ध है उसे मिडनाईट ब्लू और फैंटम सिल्वर में ही खरीदा जा सकता है जबकि नए 5G वैरिएंट को ग्रीन कलर में लाने की उम्मीद है। इसे Emerald Green कहा जा सकता है। वेबो पर तस्वीर में Mate 20 X 5G को ग्रीन कलर में देखा गया है। हैंडसेट पर रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के ठीक नीचे 5G लोगो देखा जा सकता है।

Huawei के VP ने बताया कि Mate 20 X 5G पहला ऐसा 5G फोन है जो डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा है। अन्य 5G फोंस केवल सिंगल सिम कार्ड्स सपोर्ट करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि Mate 20 X 5G डुअल 5G सपोर्ट के साथ नहीं करेगा जिसका मतलब है कि एक सिम स्लॉट में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी और दूसरा स्लॉट 4G LTE नेटवर्क कनेक्ट करेगा।
Huawei ने अभी फोन के लॉन्च का खुलासा नहीं किया है। TENAA पर डिवाइस को EVR-AN00 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। ऐसी संभावना है कि डिवाइस को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जाए।

वाया

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile