Huawei Mate 20 Pro में शामिल की जा सकती है ड्यूल एज कर्व्ड OLED स्क्रीन

Huawei Mate 20 Pro में शामिल की जा सकती है ड्यूल एज कर्व्ड OLED स्क्रीन
HIGHLIGHTS

Huawei ने पिछले साल, अपने Huawei Mate 10 स्मार्टफोन को एक LCD स्क्रीन के साथ लॉन्च किया था, हालाँकि कंपनी के Huawei Mate 10 Pro स्मार्टफ़ोन को एक OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया था।

Huawei Mate 20 Pro to Launch with a Dual Edge Curved Panel: Huawei ने पिछले साल, अपने Huawei Mate 10 स्मार्टफोन को एक LCD स्क्रीन के साथ लॉन्च किया था, हालाँकि कंपनी के Huawei Mate 10 Pro स्मार्टफ़ोन को एक OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया था। अब सामने आ रहा है कि इसी पीढ़ी का अगला स्मार्टफोन इस खास स्क्रीन का साथ लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि ऐसा सामने आ रहा है कि चीन की BOE Huawei को OLED पैनल सप्लाई करने वाली है, जो फ्लेक्सिबल होंगे। ET News की एक रिपोर्ट से ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी के आगामी स्मार्टफोन के लिए यही कंपनी Huawei को यह पैनल सप्लाई करने वाली है। इसका मतलब है कि Huawei के Huawei mate 20 Pro स्मार्टफोन में आपको एक Flexible OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है। 

हालाँकि दक्षिण कोरिया की अगर चर्चा करें तो यहाँ सैमसंग डिस्प्ले  और LG डिस्प्ले इस बिज़नेस में टॉप पर हैं। इन कंपनियों के पास लगभग 90 फीसदी शेयर मौजूद हैं। इसके अलावा BOE को यहाँ एक मशहूर LCD पैनल निर्मित करने वाली कंपनी कहा जा सकता है। हालाँकि अपने प्रतिद्वंदियों को देखते हुए यह काफी देरी से OLED बाजार में अपने कदम रख रहा है। 

BOE ने अभी हाल ही में OLED पेनल्स के लिए Huawei के साथ एक करार किया है, Huawei जैसा कि हम जानते हैं कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। इन दोनों ही साझेदारी से ऐसा लग रहा है कि एक दमदार स्मार्टफोन हमारे सामने Huawei Mate 20 Pro के तौर पर देखा जा सकता है। 

इस डिवाइस को लेकर पहले भी काफी कुछ सामने आ चुका है, और अभी तक इस डिवाइस को लेकर आये दिन कुछ न कुछ सामने आता ही रहता है। पिछले लीक की अगर बात करें तो इसके माध्यम से ऐसा सामने आया था कि इस डिवाइस को कंपनी की ओर से एक 6.9-इंच की सैमसंग OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब हमें कुछ ओर ही देखने को मिल रहा है।  

अब अगर इस डिवाइस को एक बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाता है तो यह कई अन्य स्मार्टफोंस के लिए एक चुनौती के तौर पर सामने आयेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी Note 9 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता दें कि इस डिवाइस को एक 6.3-इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि दूसरी पीढ़ी के iPhone X Plus स्मार्टफोन में एक 6.5-इंच की स्क्रीन हो सकती है। अब इन रुमर्स को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि Huawei  सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ अपने Mate 20 Pro डिवाइस को लॉन्च कर सकता है।

नोट: यहाँ दर्शाई गई सभी तस्वीरें काल्पनिक हैं!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo