मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी HTC ने साल 2015 में यूरोप में पेश किये गए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन वन M9 का एक नया वर्जन पेश किया है. इस नए फ़ोन को HTC वन M9 प्राइम कैमरा एडिशन नाम दिया गया है. इस फ़ोन को फ़िलहाल कंपनी की जर्मनी स्थित साइट पर लिस्ट किया गया है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
HTC वन M9 प्राइम कैमरा एडिशन कॉन्ट्रैक्ट के जरिये लिया जा सकता है, इसके लिए EUR 22.70 (लगभग Rs. 1,700) हर महीने देने होंगे, वो भी 24 महीने तक. HTC वन M9 प्राइम एडिशन स्मार्टफ़ोन में मेटल बॉडी दी गई है. यह सिंगल-टोन गनमेटल ग्रे और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Samsung Galaxy S7 Edge Review (After 1 Month of Usage) Video
HTC वन M9 प्राइम कैमरा एडिशन स्मार्टफ़ोन 2.2GHz ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ X10 प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. यह एंड्राइड 5.0 लोलीपॉप के साथ ही सेंस 7 UI पर चलेगा. इसमें 5-इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है, जो ड्यूल-LED फ़्लैश, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आया है. इसमें 4 अल्ट्रा-पिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11a/b/g/n/ac, NFC, ग्लोनेस, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB, GPRS/ EDGE, 3G, और LTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
इसे भी देखें: लीक के जरिए सामने आये सोनी एक्सपीरिया C6 अल्ट्रा के स्पेक्स
इसे भी देखें: अब आईडिया यूजर्स अपने पोस्टपेड या प्रीपेड अकाउंट से खरीद सकेंगे गूगल प्ले स्टोर के ऐप