अगर आपका स्मार्टफोन भी चलता है स्लो, तो ऐसे बूस्ट करें डिवाइस

HIGHLIGHTS

अगर आप भी अपने स्मार्टफोन के स्लो होने से आये दिन परेशान होते हैं और इसी वजह से आपका ज़रूरी काम भी ऐन वक्त पर रुक या बिगड़ जाता है तो आज हम आपको बताएंगे की किस तरह आप इससे निजात पा सकते हैं।

प्री-ऐप्स को करें डिसेबल

सॉफ्टवेयर अपडेट के बारें में लें जानकारी

अगर आपका स्मार्टफोन भी चलता है स्लो, तो ऐसे बूस्ट करें डिवाइस
आज के समय में जहाँ बिना स्मार्टफोन के हमारा काम नहीं चल सकता वहीं ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन स्लो पड़ जाए या उसकी स्पीड से आपको समझौता करना पड़ जाये तो यह काफी निराशजनक हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिन्हे फॉलो करके आप अपने एंड्राइड स्मार्टफोन को बूस्ट कर सकते हैं और उसकी स्पीड बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको बताएँगे कि वो कौन सी वजह हो सकती हैं जिनसे डिवाइस स्लो हो सकता है।

डिवाइस की प्री-ऐप्स भी हो सकती हैं वजह

सभी के मोबाइल फोन में पहले से ही कुछ ऐसी प्री-लोड ऐप्स आती हैं जिन्हें हम चाहते हुए भी नहीं हटा सकते हैं। इसका एक उपाय यह है कि आप उन सभी ऐप्स को disable कर दें। इसके साथ ही Google Play Store में कई Live Wallpaper मौजूद होते हैं। ऐसे में लाइव वालपेपर और होम स्क्रीन पर कई widgets भी स्मार्टफोन को धीमा कर देते हैं इसलिए केवल काम के widgets को ही डिवाइस में जगह दें। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

डिवाइस का बैकग्राउंड से हटाएं ऐप्स, वॉलपेपर

स्टोरेज को ध्यान में रखते हुए ही हमें ऐप्स इंस्टॉल करना चाहिए क्योंकि फालतू की ऐप्स से डिवाइस का स्टोरेज फुल हो जाता है और इससे भी स्मार्टफोन स्लो हो सकता है। ऐसी ऐप्स  जिनका आप इस्तेमाल कभी-कभी करते हैं या नहीं करते हैं, उन्हें डिवाइस से uninstall कर दें।

एनिमेशन को करें डिसेबल

स्मार्टफोन इस्तेमाल के दौरान animation एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अगर आपको लगता है कि आपका स्मार्टफोन धीमा पड़ने लगा है तो आप इन्हें बंद कर सकते हैं। 'Developers options' के तहत आप इन्हें डी-एक्टिवेट कर सकते हैं।

Cache clear करना है ज़रूरी

स्मार्टफोन स्लो होने की एक बड़ी वजह cache का इकट्ठा होना भी हो सकता है। जी हाँ, जिन ऐप्स को हम बार-बार इस्तेमाल करते हैं उनके cache इकट्ठा होने लगते हैं। ऐसे में उचित यही होगा कि जिस भी ऐप का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसके cache को समय-समय पर डिलीट करते रहें।  हटाने का आसान तरीका। सेटिंग्स में जाकर ऐप्स को खोलकर 'Clear cache' ऑप्शन पर क्लिक कर उसे डिलीट कर सकते हैं। 

Software अपडेट की रखें जानकारी

आपको सेटिंग्स में जाकर इस बात की जानकारी ज़रूर रखनी चाहिए कि कंपनी द्वारा आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं मिला है क्योंकि ऐसे में भी बिना अपडेट किये आपको उचित स्पीड न मिलने की परेशानी हो सकती है। इसके लिए Settings>System>About>Software Updates में जाएं।

Clear Inbuilt Storage

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे Inbuilt Storage का 10 से 20 प्रतिशत उपलब्ध होना ही जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो आपका स्मार्टफोन धीमा पड़ सकता है। जैसे-जैसे फोन की स्टोरेज खत्म होने लगती है, फोन धीमा होना शुरू हो जाता है। ऐसे में स्टोरेज पर ध्यान देते हुए cache और फालतू की ऐप्स को हटाएं जिससे  स्टोरेज की समस्या न हो। इनबिल्ट स्टोरेज कम होने पर उसमें मौजूद तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को microSD card में मूव कर दें।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile