Honor 9X में मिल सकता है हुवावे किरिन 810 SoC

HIGHLIGHTS

Honor 9X में मिलेगा किरिन 810 SoC

Honor 9X Pro पर भी काम कर रही है कम्पनी

Honor 9X में मिल सकता है हुवावे किरिन 810 SoC

Honor अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसे Honor 9X Pro स्मार्टफोन के नाम से पेश किया जा सकता है और डिवाइस को पिछले महीने लीक में देखा गया था। जिस टिप्स्टर ने Honor 9X Pro का लीक जारी किया था अब एक बार फिर ट्वीट के ज़रिए जानकारी साझा की है कि कम्पनी अन्य डिवाइस Honor 9X को भी लॉन्च करेगी जो पिछले फोन Honor 8X की जगह लेगा। ऐसा लग रहा है कि Honor दो स्मार्टफोंस Honor 9X और 9X Pro को पेश करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक Honor 9X को हुवावे किरिन 810 SoC के स्थ लाया जाएगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

टिप्स्टर Rodent950 ने पिछले महीने Honor 9X Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस साझा की थीं और अब आगामी Honor 9X की स्पेसिफिकेशंस की ओर इशारा किया है। टिप्स्टर का दावा है कि Honor 9X में 6.5 या 6.7 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है। टिप्स्टर ने यह भी अटकलें लगाई हैं कि स्मार्टफोन को हुवावे के किरिन 810 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा जिसने Kirin 710SoC की जगह ली है।

कथित तौर से Honor 9X ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की भी उम्मीद है। कथित Honor 9X में 3,750mAh की बैटरी मिलेगी और इसे 10W चार्जर के साथ पेयर किया जा सकता है।

Honor 9X Pro को हुवावे के किरिन 980 SoC और 4,000mAh के साथ लाया जाने की उम्मीद है। डिवाइस के बैक पर एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलने की संभावना है। अभी इन दोनों फोंस से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर आधारित होगा।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile