Honor 9N आज भारत में किया जाने वाला है लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और जानें क्या हो सकती है कीमत

Honor 9N आज भारत में किया जाने वाला है लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और जानें क्या हो सकती है कीमत
HIGHLIGHTS

Honor 9N के भारत में लॉन्च को लेकर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जानकारी प्रदान की है। हालाँकि इस डिवाइस के बारे में पिछले काफी समय से चर्चा भी चल रही थी।

Huawei की सब-ब्रांड और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor आज भारत में अपने एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की सारी तैयारी कर चुकी है। इस डिवाइस को आज नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस इवेंट के बारे में अपने सोशल मीडिया चैनल या प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सभी जानकारी प्रदान की है, और इस डिवाइस को कुछ हाइप दिलवाने के लिए कंपनी ने रुपहले परदे के सितारों का भी सहारा लिया है। हालाँकि कंपनी की ओर से अभी इसके स्पेक्स, फीचर्स और कीमत आदि के बारे में कोई भी इशारा नही किया है। हालाँकि इस डिवाइस के बारे में हम इसके बावजूद भी बहुत कुछ जानते हैं। आइये आपको भी इस बारे में बताते हैं।

अभी तक आई खबरों से ऐसा सामने आया है कि कंपनी भारत में Honor 9i (2018) को भी रीब्रांड करके Honor 9N के तौर पर लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इस डिवाइस को अभी पिछले ही महीने चीन में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिप्कार्ट के माध्यम से लॉन्च किये जाने की खबर है। आई इस डिवाइस को 11:30AM पर इस डिवाइस को लॉन्च किया जाना है। 

इस लाइव इवेंट को अगर आप देखना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि कंपनी के सोशल मीडिया पर सामने आये एक ट्विट के माध्यम से सामने आ रहा है कि इस लाइव को आप कंपनी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और, यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं। 

Honor 9N स्पेसिफिकेशन्स

अगर इस डिवाइस के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस Honor 9N स्मार्टफोन को Honor 9i (2018) का एक सिंपल रीब्रांड कहा जा सकता है। Honor 9N स्मार्टफोन एक 5.84-इंच की FHD+ 2280×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा यह एक 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन से लैस होगा। 

Honor 9N में आपको एक Kirin 659 चिपसेट मिल सकता है, साथ ही एक 4GB रैम इसमें मिलने की उम्मीद है, फोन में GPU Turbo तकनीकी भी हो सकती है। इस डिवाइस को कंपनी की ओर से दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसे 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप इस स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा सकते हैं।

Honor 9N प्रस्तावित कीमत

इसके अलावा अगर कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को भारत में Rs 15K की कीमत के अंदर ही बेस वैरिएंट के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। असल में कंपनी ने अपने Honor 9i स्मार्टफोन को RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,600 की कीमत में 64GB वैरिएंट के तौर पर लॉन्च किया था। इसके अलावा इसके 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत चीनी बाजार में RMB 1,699 यानी लगभग Rs 17,800 है। अब ऐसा माना जा रहा है कि इस कीमत के आसपास ही भारत में भी इस डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo