HIGHLIGHTS
ऑनर व्यू10 और ऑनर 9 लाइट डिवाइसों के बाद कंपनी 'फेस अनलॉक' फीचर को ऑनर7एक्स स्मार्टफोन में लाने जा रही है।
ऑनर व्यू10 और ऑनर 9 लाइट डिवाइसों के बाद हुआवेई की उप-ब्रांड ऑनर 'फेस अनलॉक' फीचर को ऑनर7एक्स स्मार्टफोन में लाने जा रही है। उद्योग सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि ऑनर 7एक्स को जल्द ही ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट के जरिए 'फेस अनलॉक' फीचर प्राप्त होगा।
Surveyइसके साथ ही कभी प्रीमियम फोन में मिलने वाला यह फीचर अब ऑनर के सभी स्मार्टफोन्स में उपलब्ध होगा, जिसमें ऑनर व्यू10, ऑनर 9 लाइट और ऑनर 7एक्स शामिल हैं। अमेज़न पर डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं ये प्रोडक्ट्स
ऑनर 7एक्स की कीमत 32 जीबी वाले संस्करण की 12,999 रुपये तथा 64 जीबी वाले संस्करण की 15,999 रुपये है। इस फोन को पिछले साल नवंबर में लंदन में लांच किया गया है। अब तक 4 करोड़ से ज्यादा ऑनर 7एक्स स्मार्टफोनों की बिक्री हो चुकी है।