4GB रैम और डुअल रियर कैमरा से लैस ये स्मार्टफ़ोन कल हो सकता है आपका

HIGHLIGHTS

Honor 7X में 16MP+2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और इसके फ्रंट पर 8MP का कैमरा मौजूद है.

4GB रैम और डुअल रियर कैमरा से लैस ये स्मार्टफ़ोन कल हो सकता है आपका

Honor 7X कल 7 दिसम्बर दोपहर 12 बजे से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जायेगा. इसकी कीमत Rs. 12,999 है. इस फ़ोन की सेल कल दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न पर शुरू होगी. इस फ़ोन में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है और यह एज-टू-एज डिस्प्ले से लैस है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस स्मार्टफ़ोन में मौजूद फीचर्स पर नज़र डालें तो Honor 7X में 5.93 इंच की LCD डिस्प्ले मौजूद है जो 2160 x 1080p के रेज़ोल्यूशन के साथ आती है. यह डिवाइस किरिन 659 चिपसेट, 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है. यह हैंडसेट माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी सपोर्ट करता है. 

Honor 7X में 16MP+2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और इसके फ्रंट पर 8MP का कैमरा मौजूद है. यह हैंडसेट EMUI 5.1 के साथ एंड्राइड 7.0 नूगा पर चलता है और इस डिवाइस में एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. इस डिवाइस में 3340 mAh बैटरी मौजूद है और चार्जिंग के लिए यह डिवाइस माइक्रो USB पोर्ट का इस्तेमाल करता है. 

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo