HMD Vibe 2 5G 15000 रुपये के अंदर क्या Realme-Motorola को दे पाएगा टक्कर? देखें डिटेल्स

HIGHLIGHTS

HMD Vibe 2 को को लॉन्च कर दिया गया है।

फोन का प्राइस 15000 रुपये के अंदर है।

क्या HMD का ये फोन Realme और Motorola के फोन्स को टक्कर दे पाएगा?

HMD Vibe 2 5G 15000 रुपये के अंदर क्या Realme-Motorola को दे पाएगा टक्कर? देखें डिटेल्स

HMD की ओर से एक नए बजट फोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन उस समय में लॉन्च हुआ है, जब सभी कंपनी अपने फोन्स के दाम बढ़ाने में लगी हैं। हम Realme से लेकर OnePlus और POCO के अलावा Redmi के फोन्स के प्राइस हाइक के बारे में आपको जानकारी दे चुके हैं। ऐसे में HMD की ओर से उसके नए फोन को 15000 रुपये के प्राइस के अंदर वाले सेगमेंट में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में आपको क्या मिलने वाला है, आइए जानते हैं इसके अलावा क्या यह फोन Realme के अलावा Motorola के फोन्स से टक्कर लेने वाला है?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

HMD Vibe 2 5G के स्पेक्स और फीचर

HMD Vibe 2 स्मार्टफोन में कंपनी ने एक 6.75-इंच की डिस्प्ले को रखा है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है, इसके अलावा इसमें 720×1600 पिक्सेल रेजोल्यूशन भी मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 6000mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है, इसमें 50MP का मेन AI कैमरा और एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।

HMD Vibe 2 5G की कीमत में क्या है प्राइस?

आइए अब जानते हैं कि HMD Vibe 2 का प्राइस क्या है। इस फोन को कंपनी ने दो अलग अलग वैरिएन्ट में लॉन्च किया है। इसका 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल 10,999 रुपये के प्राइस में मिलता है। इसके अलावा फोन का 128GB स्टॉरिज मॉडल 11,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। फोन की सेल Flipkart पर 26 मई, 2026 से 12PM IST पर होने वाली है। इस फोन को आप अलग अलग तीन कलर मॉडल में खरीद सकते हैं। Nordic Blue, Peace Pink और Cosmic Lavender कलर में खरीद सकते हैं।

HMD Vibe 2 5G के ऑल्टरनेटिव फोन्स

अगर आपको लग रहा है कि यह फोन इस प्राइस रेंज में आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है तो आइए आपको इस फोन को टक्कर देने वाले फोन्स के बार में भी जानकारी देते हैं। आप Motorola के Motorola G37 को खरीद सकते हैं। इस फोन में Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है, इसमें 50MP का रियर कैमरा सेटअप और एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन को कंपनी ने 5200mAh की बैटरी पर लॉन्च किया है।

इसके अलावा आप Realme P4 Lite के साथ भी जा सकते हैं। इस फोन में एक 6.6-इंच की डिस्प्ले, 13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है, इसके अलावा फोन में Dimensity 6300 प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी मिलती है।

Samsung Galaxy M17 को भी HMD के नए फोन का प्रतिद्वंदी माना जा सकता है। इसमें आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलती है। यह बैटरी 25W की चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस है यह फोन 50MP का मेन कैमरा के अलावा 5MP का अल्ट्रावाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा से लैस है, इसमें आपको एक 13MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: 200MP का कैमरा और 8000mAh की बैटरी के साथ गर्दा उड़ाने आया ये फोन, क्या है कीमत

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile