Nokia कल भारत में लॉन्च कर सकता है अपना Nokia 7 Plus स्मार्टफोन, ऐसे देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

HIGHLIGHTS

कंपनी ने फेसबुक पर जाकर एक पब्लिक इवेंट बनाया है, जिसे "Nokia Mobile India Launch 2018" शीर्षक से देखा जा सकता है। आप यहाँ इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Nokia कल भारत में लॉन्च कर सकता है अपना Nokia 7 Plus स्मार्टफोन, ऐसे देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग

सभी लीक और रुमर्स को विराम देते हुए HMD ग्लोबल आख़िरकार कल यानी 4 अप्रैल को एक इवेंट के दौरान अपने Nokia स्मार्टफोंस को भारत में लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने फेसबुक पर जाकर एक पब्लिक इवेंट बनाया है, जिसे "Nokia Mobile India Launch 2018" शीर्षक से देखा जा सकता है। आप यहाँ इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसे देखने के लिए आपको यहाँ जाना होगा। यह इवेंट 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होने वाला है। आपको बता दें कि आप अगर इस इवेंट में Nokia के नए स्मार्टफोंस को लॉन्च होते देखना चाहते हैं तो आपको यहीं जाना होगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ऐसा माना जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी Nokia 7 Plus के साथ अपने कई अन्य डिवाइस भी लॉन्च कर सकती है। इस लिस्ट में Nokia 8 Sirocco, Nokia 6 (2018) और Nokia 8110 4G भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इन स्मार्टफोंस को इस इवेंट से पहले ही कंपनी की भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालाँकि अभी तक इनकी कीमत से इस लिस्टिंग में पर्दा नहीं उठा है।

Flipkart इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है ख़ास ऑफर्स

MWC 2018 के दौरान लॉन्च किए गए Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco अच्छा कैमरा एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। इन दोनों डिवाइसेज़ में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जो Zeiss ऑप्टिक्स के साथ आता है। दोनों डिवाइसेज़ में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी टेलीफ़ोटो सेंसर मौजूद है। साथ ही दोनों डिवाइस 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आते हैं और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर से लैस हैं। Nokia 7 Plus में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है जबकि Nokia 8 Sirocco में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nokia 7 Plus में 6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है और यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 660 SoC से लैस है। वहीं, Nokia 8 Sirocco में 5.5 इंच का क्वॉड HD डिस्प्ले मौजूद है जो पतले बेज़ेल्स के साथ आता है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 835 के साथ आता है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इन दोनों डिवाइसेज़ के अलावा HMD Global अपना Nokia 6 (2018) स्मार्टफोन भी भारत में पेश कर सकती है। Nokia 6 (2018) पिछले साल के Nokia 6 का अपडेटेड वर्जन है जो तेज़ स्नैपड्रैगन 630 SoC, 3GB या 4GB रैम और 32GB या 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo