BSNL का ख़ास ऑफर 12 सितंबर से होगा डिस्कन्टिन्यू।
कंपनी इस ऑफर में यूजर्स को एनुअल प्लान के साथ 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
यूजर्स को इसमें अब 365 दिनों की बजाय 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक कंपनी BSNL ने हाल ही में पिछले महीने अपने एक ऑफर की घोषणा की थी, जिसका अब अंतिम समय आ चुका है। इस ऑफर में यूजर्स को कंपनी के एनुअल प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। यूज़र्स को इस ऑफर में 365 दिनों की बजाय 412 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। कम्पनी अपने इस ऑफर को 12 सितंबर को बंद करने वाली है। अगर आप भी BSNL का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो बिना देर किये जल्द से जल्द इस ऑफर का लाभ उठा लीजिये।
SurveyBSNL ऑफर के फायदे
हमें इस ऑफर के खत्म होने की जानकारी BSNL के X हैंडल से मिली है। यह ऑफर कंपनी के 2399 रुपये वाले एनुअल प्लान पर मिल रहा है। इस प्लान के तहत यूज़र्स को 47 दिनों कि अतिरिक्त वैलिडिटी यानी कुल 412 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाएगी। इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स 94GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ 4700 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का एक्स्ट्रा लाभ पा सकते हैं।
Bas, ab rakhte hain…
— BSNL India (@BSNLCorporate) September 6, 2026
5 minute aur?”
For all those conversations that never feel long enough, get 47 extra days of connectivity with the ₹2399 plan.
Now imagine doing it just once.#BReX 👉 https://t.co/SpaVXw85OI#BSNLIndia #StayConnected #InternetForEveryone #DigitalLife… pic.twitter.com/bo1jlPlsPE
2399 रुपये वाला एनुअल प्लान
BSNL ने अपने इस एनुअल प्लान को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है। इस प्लान का कोर-बेनिफिट पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग है। इसी के साथ इस प्लान में आपको 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। एक्स्ट्रा वैलिडिटी के बाद यूज़र्स को अब इसमें मिलने वाले सभी ऑफर्स का एक्सेस 412 दिनों तक मिलता रहेगा।
हालांकि इससे पहले भी कंपनी ने एक और फ्रीडम ऑफर की घोषणा की थी। इस फ्रीडम ऑफर के तहत यूज़र्स को Sony LIV, Zee5 और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मात्र 150 रुपये में मिल रहा है। हालांकि यह प्लान 199 रुपये का है, लेकिन फ्रीडम ऑफर में यह प्लान 49 रुपये सस्ता है।
BSNL जल्द ही अपनी 5G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है। दूरसंचार विभाग यानी DoT ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसदीय समिति को बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड 2 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने वाला है, जिसके लिए इंटिग्रेटेड कस्टमर सपोर्ट सिस्टम भी बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio के 500 रुपये और 550 रुपये वाले प्लान में क्या अंतर..कीमत तो देख ली अब देखें बेनेफिट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
