हिंदी में भी जल्द उपलब्ध होगा गूगल असिस्टेंट
मोबाइल व स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक खुशखबरी है कि जल्द ही वे हिंदी में भी गूगल असिस्टेंट एप का इस्तेमाल कर पाएंगे। दरअसल, गूगल ने इस साल के अंत तक हिंदी समेत 30 से ज्यादा भाषाओं में गूगल असिस्टेंट उपलब्ध कराने की बात कही है। सर्च इंजन गूगल का डिजिटल असिस्टेंट अब हिंदी, दानिश, डच इंडोनेशियाई, नार्वेजियन, स्वीडिश और थाई भाषाओं में भी एंड्रायड स्मार्टफोन व एप्पल आईफोन पर उपलब्ध होगा।
Surveyगूगल के वाइस प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट) निक फॉक्स ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "असिस्टेंट आठ भाषाओं में पहले से ही उपलब्ध है और इस साल के अंत तक यह 30 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध होगा। इससे दुनियाभर में 95 फीसदी एंड्रायड तक इसकी पहुंच बन जाएगी।"
उन्होंने कहा, "हम इस साल बाद में असिस्टेंट को बहुभाषी भी बनाने जा रहे हैं, जिससे एक से अधिक भाषा बोलने वाले असिस्टेंट पर बात कर पाएंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "इसस नए फीचर से असिस्टेंट आपको अनेक भाषाओं में समझ पाएगा। अगर आप दफ्तर में जर्मन बोलना पसंद करते हैं और घर में फ्रेंच तो असिस्टेंट आपके साथ सही तरीके से काम कर पाएगा।"
बहुभाषाओं में पहले यह अंग्रेजी, फ्रेंच और जर्मन में उपलब्ध होगा। बाद में अन्य भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा।
इस समय गूगल असिस्टेंट एंड्रायड फोन पर अंग्रेजी, फ्रांसिसी, जर्मन, इतालवी, जापानी, कोरियाई, स्पेनिश और ब्राजील व पुर्तगाली भाषाओं में उपलब्ध है।
Indo-Asian News Service View Full Profile
