जानिये कैसे अपने इस टेस्ट में फ़ैल हुआ Oppo का Oppo Find X

जानिये कैसे अपने इस टेस्ट में फ़ैल हुआ Oppo का Oppo Find X
HIGHLIGHTS

अपने बेंड टेस्ट में फेल हुआ Oppo Find X स्मार्टफोन, इस डिवाइस को देखकर आपको समझ आयेगा कैसे।

आपको या ही होगा कि हम आपको समय समय पर Zack Nelson की विडियो आदि के बारे में बताते रहते हैं कि कैसे यह अपने Youtube चैनल JerryRigEverything पर किसी नए स्मार्टफोन परिक्षण करते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार Oppo के इस डिवाइस के साथ हुआ है। और इस परिक्षण में यह डिवाइस यानी Oppo Find X अपने बेंड टेस्ट में फेल हो गया है। आप इस विडियो में करीब से जान सकते हैं ककी आखिर इस डिवाइस के साथ हुआ क्या है। 

अगर स्पेक्स की चर्चा करें तो Oppo Find X  SuperVOOC फ़्लैश चार्ज तकनीकी के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इसके माध्यम से आप Oppo Find X  को मात्र 35-मिनट के भीतर ही चार्ज कर सकते हैं। Oppo Find X  को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट और 8GB रैम के अलावा 512GB स्टोरेज के साथ उतारा जाने वाला है। 

इसके अलावा आपको बता देते हैं कि Oppo Find X डिवाइस भारत में ऐसा पहला डिवाइस है, जिसे Motorized कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। हालाँकि इस कैमरा को लेकर काफी चर्चा पहले भी सामने आ चुकी है।

Oppo Find X स्मार्टफोन को 6.42-इंच की एक AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, Oppo Find X  को कंपनी की ओर से 2340×1080 पिक्सल की 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन से लैस किया गया है। इसके अलावा इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.8 फीसदी है। फोन को एक एल्युमीनियम फ्रेम के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसके फ्रंट और बैक पर आपको गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल रहा है। 

Oppo Find X  में भी आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको 8GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल रही है, फोन में एक पॉप-अप ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 16-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है, Oppo Find X  को एक 25-मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरा से भी लैस किया गया है। Oppo Find X  में आपको एक इन्फ्रारेड सेंसर भी दिया गया है, इसके अलावा इसमें एक डॉट प्रोजेक्टर भी है, यह एप्पल की Face ID के जैसा ही है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo