Google Pixel 3 XL अब हुआ Rs 54,999 का, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

HIGHLIGHTS

फ्लिपकार्ट पर है उपलब्ध

64GB वेरिएंट के दाम हुए कम

बैंक ऑफर्स भी हैं सम्मिलित

Google Pixel 3 XL अब हुआ Rs 54,999 का, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

Apple iPhone XR की कीमत पर डिस्काउंट के बाद Google Pixel 3 XL की कीमत भी कम होती दिख रही है। Pixel 3 XL को फ्लिपकार्ट पर 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ पेश किया जा रहा है। अब डिवाइस को Rs 54,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड द्वारा इसे खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड द्वारा स्मार्टफोन को खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। एक्सिस बैंक की EMI ट्रान्ज़ेक्शन पर Rs 250 की छूट मिल रही है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Pixel 3 XL को एक्स्चेंज ऑफर में खरीदने पर अतिरिक्त ऑफर भी मिल रहे हैं और अगर आप अपने पुराने डिवाइस को एक्स्चेंज कर इसे खरीदते हैं तो Rs 17,900 का डिस्काउंट पा सकते हैं। स्मार्टफोन को प्रतिमाह Rs 6,111 की नो कोस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। यह कम कीमत 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है जिसे Rs 83,000 की कीमत में लॉन्च किया गया था। 

पिक्सल 3 XL में 6.3 क्वैड HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि एक नौच डिस्प्ले है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18.5:9 है। फोन को स्नैपड्रैगन 845 SoC, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। 

Pixel 3 XL में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नाईट साइट, प्ले ग्राउंड और सुपर रेस ज़ूम जैसे फीचर्स के साथ आता है। डिवाइस के फ्रंट पर दो कैमरा मोड्यूल दी गए हैं, जिनमें से एक नार्मल लेंस है और दूसरा वाइड-एंगल लेंस है। डिवाइस के फ्रंट पर दो 8 मेगापिक्सल का सेन्सर मौजूद है। फोन एंडरोइड 9 पाई पर आधारित है और डिजिटल वेलबिंग और कॉल स्क्रीन जैसे फीचर्स के साथ आता है। पिक्सल 3 XL को वायरलेस चार्जिंग और IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस दिया गया है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile