Google Doodle: आज है साल का सबसे लम्बा दिन

HIGHLIGHTS

दक्षिणी गोलार्द्ध का आज सबसे छोटा दिन

उत्तरी गोलार्द्ध पर होगी आधिकारिक तौर से गर्मी शुरू

Google Doodle: आज है साल का सबसे लम्बा दिन

Google ने आज एक नया डूडल तैयार किया है जो समर सीज़न पर आधारित है। आपको बता दें कि 21 जून साल का सबसे लम्बा दिन है और आज से ही उत्तरी गोलार्द्ध में गर्मी की शुरुआती हो रही है। इतना ही नहीं आकर्टिक सर्किल के उत्तर में आज सूर्य पूरे 24 घंटे के लिए दिखाई देगा और दक्षिणी गोलार्द्ध में आज साल का सबसे छोटा दिन होगा। इसी तरह अंटार्कटिक सर्किल पर आज सूर्य नहीं दिखेगा और पूरा अंधेरा रहेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता दें कि हर साल 21 जून को ही सबसे लम्बा दिन नहीं होता है बल्कि यह 20 से 22 जून के बीच कभी भी हो सकता है। जब सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर पड़ती हैं तो उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन होता है।

इस समय उत्तरी गोलार्द्ध पूरी तरह सूर्य की ओर झुका रहता है। दक्षिणी गोलार्द्ध में इस समय सूर्य तिरछा चमकता है और यहां रात बड़ी और दिन छोटा हो जाता है और आधिकारिक तौर पर यहां सर्दियों की शुरुआत होती है। दक्षिणी गोलार्ध में आज का दिन सबसे छोटा दिन है।

इस दौरान भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और चीन में गर्मी का मौसम रहता है क्योंकि ये सभी देश उत्तरी गोलार्द्ध में आते हैं।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile