Galaxy Note 9 के हैंड्स-ऑन विडियो से हुआ यह खुलासा

Galaxy Note 9 के हैंड्स-ऑन विडियो से हुआ यह खुलासा
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy Note 9 को आने वाले कुछ दिनों में ग्लोबली लॉन्च किया जाना है और लॉन्च से कुछ समय पहले इस हैंड्स-ऑन विडियो में डिवाइस का डिज़ाइन देखा जा सकता है।

Galaxy Note 9 के ग्लोबल लॉन्च बस कुछ ही दिन बचे हैं और डिवाइस के बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं है जो सामने न आई हो। अब एक नए लीक विडियो में डिवाइस के डिज़ाइन को देखा जा सकता है और इस विडियो से यह पुष्टि होती है कि डिवाइस के डिज़ाइन में Galaxy Note 8 के मुकाबले ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाले हैं। 

यह छोटी विडियो क्लिप MobileFun के ज़रिए सामने आई है। विडियो में डिवाइस का फ्रंट पैनल दिखाया गया है जो डुअल-एज कर्व्ड इनफिनिटी डिस्प्ले और टॉप और बॉटम पर मॉडरेट बेज़ेल्स के साथ दिखाई दे रहा है। पॉवर बटन डिवाइस के दाईं ओर और वोल्यूम रॉकर तथा बिक्स्बी बटन बाईं ओर स्थित हैं। 

डिवाइस के बैक पर हॉरिजॉन्टली डुअल कैमरा मोड्यूल मौजूद है। कैमरा मोड्यूल के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। विडियो में स्मार्टफोन को ऑन नहीं दिखाया गया है और न ही S पेन फंक्शनलिटी का खुलासा होता है। 

इसी बीच फ्लिपकार्ट ने भारत में Galaxy Note 9 को टीज़ करना शुरू कर दिया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स पोर्टल द्वारा उपलब्ध होगा। सैमसंग ने भारत में डिवाइस के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगस्त के चौथे महीने में डिवाइस को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।  

उम्मीद की जा रही है कि Galaxy Note 9 को 4,000mAh की बैटरी, स्लो-मोशन विडियो रिकॉर्डिंग के लिए लम्बी अवधि, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ अपग्रेडेड S पेन आदि के साथ पेश किया जाएगा। यह भी अफवाहें आ रही हैं कि डिवाइस का बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज से लैस होगा और 512GB तक जाएगा।  Samsung Galaxy Note 9 स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ लॉन्च हो सकता है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo