Flipkart पर जारी हुआ Redmi K20 Teaser, Redmi K20 Pro भी लॉन्च में शामिल

Flipkart पर जारी हुआ Redmi K20 Teaser, Redmi K20 Pro भी लॉन्च में शामिल
HIGHLIGHTS

Redmi K20 Pro Snapdragon 855 processor से हो सकता है लैस

Redmi K20 भारत में 17 जुलाई को हो रहा लॉन्च

फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा फ़ोन

Redmi K20 को लॉन्च से पहले ही Flipkart पर टीज़ किया जा चुका है। फ्लिपकार्ट की इस लिस्टिंग से इस बात का खुलासा होता है कि Redmi K20 को भारत में 17 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा। इसके साथ ही इस फ़ोन को e-commerce site, Flipkart पर उपलब्ध कराया जायेगा। टीज़र पेज में फ़ोन के कुछ स्पेक्स का भी खुलासा किया गया है।

पेज से फ़ोन में AI ट्रिपल कैमरा सेटअप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, pop-up selfie camera होने का खुलासा हुआ है। इसके साथ ही फ़ोन को Aura Prime design के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी Redmi K20 के साथ ही प्रो वैरिएंट Redmi K20 Pro को भी अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है।

आपको बता दें कि Redmi K20 series को मई में चीनी मार्किट में लॉन्च किया गया था और अब यह जल्द ही भारत आने वाली है। जहां फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से यह साफ है कि फोन को साइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा वहीँ उम्मीद यह भी है कि Mi.com पर भी सीरीज़ को उपलब्ध कराया जाए। आपको बता दें कि रेडमी K20 और रेडमी K20 प्रो को ग्लोबल मार्केट में Mi 9T के नाम से लाया गया है।

Redmi K20, K20 Pro की भारत में अनुमानित कीमत

वैसे कीमत का अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन भारत में Redmi K20 और K20 Pro की कीमत चीनी मार्केट की कीमत के करीब ही होने की उम्मीद है। ऐसे में K20 Pro की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन यानी लगभग 25,200 रुपये हो सकती है। इसमें यूज़र्स को 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिल सकता है। वहीँ Redmi K20 की शुरुआती कीमत 1,999 चीनी युआन यानी लगभग 20,200 रुपये हो सकती हैजिसमें यूज़र्स को 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट मिल सकता है।

Xiaomi Redmi K20, Xiaomi Redmi K20 Pro Specifications

चीन में लॉन्च हुए फोंस के स्पेक्स की बात करें तो कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है। Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है।इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है।

इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है।

वहीँ Redmi K20 सीरीज़ के दोनों ही फ़ोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन्स में आपको 48MP ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है जिसमें Sony IMX 586 sensor है। इसके साथ ही एक 8MP telephoto lens और एक 13MP wide-angle lens भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो ये 20 मेगापिक्सल का है जो कि पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ आता है।

कंपनी ने इस बात का Redmi का दावा किया है कि उसका पॉप-अप कैमरा 0.8 सेकेंड में निकलता है।इसके साथ ही इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग दिया है। उम्मीद है कि इन्हीं फीचर्स औक स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत में भी Redmi K20 सीरीज़ को लॉन्च किया जाए।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo