Flipkart Big Billion Days sale: इन स्मार्टफोंस को खरीद सकते हैं बजट फोंस की कीमत में

HIGHLIGHTS

Flipkart की Big Billion Days sale 16 अक्तूबर से होगी शुरू

21 अक्तूबर को शुरू होगी फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल

स्मार्टफोंस पर मिलेंगे बढ़िया डिस्काउंट ऑफर

Flipkart Big Billion Days sale: इन स्मार्टफोंस को खरीद सकते हैं बजट फोंस की कीमत में

Flipkart की Big Billion Days sale 16 अक्तूबर से शुरू होगी और 21 अक्तूबर तक चलेगी। सेल के दौरान कई बढ़िया डील्स मिलने वाली हैं। हालांकि, कई डील्स अभी भी Flipkart पर सामने नहीं आई हैं। हम आज आपको बजट स्मार्टफोंस पर मिलने वाली ज़बरदस्त डील्स के बारे में बता रहे हैं। जानिए इन 5 बेस्ट डील्स के बारे में…  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco M2 Pro

Poco का M2 Pro अभी Rs 13,999 में उपलब्ध है और इसकी कीमत बिग बिलियन डेज़ सेल में Rs 12,999 रहेगी। इस कीमत में डिवाइस की तुलना Realme के Narzo 20 से रहेगी।

इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, जो गोरिला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 720G प्रोसेसर मिल रहा है, यह एक ओक्टा-कोर CPU है। फोन में आपको 6GB तक की रैम मिल रही है। इस मोबाइल फोन में आपको क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 48MP प्राइमरी, 8MP सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5MP मैक्रो लेंस और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।  

Samsung Galaxy F41

Samsung Galaxy F41 वर्तमान समय में Rs 16,999 की कीमत में मिल रहा है और इस कीमत में 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Rs 17,999 में मिल रहा है। हालांकि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल में फोन को Rs 15,499 में सेल किया जाएगा।

Galaxy F41 में 6.4-inch FHD+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। फोन एक्सिनोस 9611 ओक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा, इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।  

LG G8X

LG G8X की कीमत Rs 54,990 है लेकिन BBD के दौरान इसे Rs 20,000 में सेल किया जाएगा जो इसे बेस्ट ऑफर बनाता है।

LG G8X ThinQ में 6.4 इंच की FHD+ FullVision OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और इसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 7nm ओक्टा-कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे एड्रेनो 640 GPU, 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

Realme Narzo 20

Realme Narzo 20 की कीमत Rs 11,499 है जबकि सेल में इसे Rs 10,499 का बेचा जाएगा। Realme Narzo 20 में 6.5 इंच की HD+ 1600 x 720 पिक्सल की डिस्प्ले दी गई है और यही डिस्प्ले Narzo 20A में भी मौजूद है। डिस्प्ले के टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच कटआउट दिया गया है। फोन की मोटाई 9.8mm है और इसका वज़न 200 ग्राम है। Narzo 20 मीडियाटेक हीलियो G85 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन के स्टोरेज़ को माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है और यह रियलमी UI पर काम करता है।

Oppo F15

Oppo F15 की कीमत Rs 18,990 है और इसे 16 अक्तूबर से सेल में Rs 14,990 में सेल किया जाएगा। डिवाइस की तुलना Narzo 20 Pro और Poco X3 से होगी।

OPPO F15 में 6.4 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है और जो 2400×1080 पिक्सल का FHD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। डिवाइस को हल्का बनाने के लिए स्लीक डिज़ाइन का उपयोग किया गया है। फोन की थिकनेस 7.9mm है और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल किया गया है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो Oppo F15 में AI क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 48MP (F1.8) का मुख्य कैमरा, 8MP (F2.3) का अल्ट्रा-वाइड एंगल मैक्रो लेंस, 2M (F2.4) मोनो लेंस, और 2M (F2.4) का पोर्ट्रेट लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। डिवाइस का 48MP कैमरा 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग कर के शार्प इमेज साझा करता है।AA

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo