Flipkart पर मिल रहे हैं ये नए फ्लैगशिप फोंस

HIGHLIGHTS

फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध हैं ये फ्लैगशिप फोंस

जानें पूरी जानकारी

Flipkart पर मिल रहे हैं ये नए फ्लैगशिप फोंस

साल 2020 की पहली तिमाही में भी भारत में कई नए फोंस लॉन्च हो चुके हैं जिनमें फ्लैगशिप लेवल के फोंस भी शामिल हैं और इनमें से कई फोंस फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध हैं। इन फोंस को खरीदने के लिए आप नीचे दिए गए प्रोडक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और फ्लिप्कार्ट पर मिल रहे बैंक ऑफर्स का लाभ उठा कर सही दाम में इन्हें खरीद सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO 3

प्राइस: 36,990 रूपये

iQOO 3 में 6.44 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और यह HDR 10+ और 409 PPI सपोर्ट करती है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.40 प्रतिशत है। डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है और इसकी टच स्क्रीन फ्रीक्वेंसी रेट 180Hz है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 chipset द्वारा संचालित है जिसे एड्रेनो 650 के साथ पेयर किया गया है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 128GB/256GB UFS 3.1 और 8GB/12GB LPDDR5 रैम मिल रहे हैं। हैंडसेट को बेहतर गेमिंग के लिए एक मोंस्टर टच बटन दिया गया है।

Realme X50 Pro 

प्राइस: 39,999 रूपये

Realme X50 Pro 5G को 6.44 inchअल्ट्रा स्मूथ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है जिसका screen-to-body रेश्यो 92% है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और फोन HDR 10+ के साथ आया है। फोन को Sanpdragon 865 5G के साथ लॉन्च किया गया है। प्रोसेसर बेहतर परफॉरमेंस, कैमरा, AI, गेमिंग और कनेक्टिविटी ऑफर करेगा। डिवाइस को हाई एफिशिएंसी VC कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। X50 Pro 5G में 12GB LPDDR5 RAM और 256GB ड्यूल चैनल UFS 3.0 स्टोरेज दिया गया है। फोन को लेटेस्ट Realme UI पर लॉन्च किया गया है जो एंड्राइड 10 पर आधारित है।

OPPO Reno3 Pro 

प्राइस: 29,990 रूपये

Oppo Reno3 Pro एक ड्यूल पंच होल वाले कैमरे के साथ 6.4 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। यह 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 91.5 स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। Reno 3 Pro मीडियाटेक हेलियो P95 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जबकि सीरीज़ के पिछले फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर द्वारा संचालित थे। डिवाइस 8GB रैम के साथ-साथ 128GB / 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, फोन में आपको एक डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।

Realme X2 Pro

प्राइस: 27,999 रूपये

Realme X2 Pro मोबाइल फोन में आपको 6.5-इंच की एक Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। जो आपको FHD+ रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है। Realme X2 Pro मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 64MP का मेन कैमरा मिल रहा है, जो 20X hybrid zoom तकनीकी के साथ आता है, f/1.8 अपर्चर के साथ आया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 13MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। फोन को कलर OS 6 पर लॉन्च किया गया है। Realme X2 Pro को एक फ्लैगशिप मोबाइल फोन की तरह लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया गया है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo