Digit.in

Latest प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आने वाले पहले 3 स्मार्टफोन्स 

Highlights

क्वालकॉम ने अपनी अगली जनरेशन के फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 को लॉन्च कर दिया है।

कुछ स्मार्टफोन ब्रांड्स ने अपने अगले स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर शामिल करने की घोषणा कर दी है।

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप पिछली जनरेशन की तुलना में 30% ज्यादा पॉवरफुल और 20% ज्यादा एफ़िशिएन्ट है।

Latest प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आने वाले पहले 3 स्मार्टफोन्स 

क्वालकॉम ने अपनी अगली जनरेशन के फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 को लॉन्च कर दिया है। ब्रांड ने इस चिपसेट की घोषणा Maui, US में Snapdragon Summit के दौरान की थी। दिलचस्पी की बात यह है कि क्वालकॉम अपने नए चिपसेट को "टाइटन ऑफ ऑन-डिवाइस इंटेलिजेन्स" कह रहा है। अगर हम इसकी तुलना पिछली जनरेशन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 से करें जो सबसे पॉवरफुल प्रोसेसर्स में गिना जाता है, तो स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप 30% ज्यादा पॉवरफुल और 20% ज्यादा एफ़िशिएन्ट है। 

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 की घोषणा के अलावा कुछ स्मार्टफोन ब्रांड्स जैसे शाओमी, वनप्लस और आइकू ने भी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर शामिल करने की घोषणा कर दी है। आइए इसे लेकर सभी डिटेल्स देखते हैं। 

iQOO 12 5G

iQOO ने हाल ही में घोषणा की है कि इसका अपकमिंग iQOO 12 5G भारत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। हालांकि, ब्रांड ने अभी इस फोन की भारतीय लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन चीन में यह 7 नवंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह भारत में दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच आ सकता है।

OnePlus 12

वनप्लस ने भी अपकमिंग OnePlus 12 स्मार्टफोन के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस होने की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने यह घोषणा स्नैपड्रैगन समिट इवेंट में की थी। दिलचस्पी की बात यह है कि वनप्लस ने भी इवेंट के दौरान OnePlus 12 को प्रदर्शित किया था, जिससे खुलासा हुआ कि इसमें "Oriental Screen" दी जाएगी जो ओप्पो की डिस्प्ले P1 चिप से लैस होगी। यह डिस्प्ले 2K तक रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करेगी।  

Xiaomi 14

Xiaomi 14 Series भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल है। इस स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल्स लॉन्च होने की उम्मीद है जिनमें से एक स्टैंडर्ड और एक प्रो मॉडल होगा। शाओमी ने इस सीरीज के चीनी लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये स्मार्टफोन्स चीन में 26 अक्टूबर और कुछ महीनों बाद भारत में लॉन्च होंगे।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles