शाओमी की अगली फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 14 अब तक इंटरनेट पर चक्कर लगा रही है। लेकिन अब, आखिरकार चीनी ब्रांड ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। दिलचस्पी की बात यह है कि कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन सीरीज क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगी जो आज लॉन्च हुआ है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Xiaomi 14 Series Specs
क्वालकॉम ने हाल ही में Maui, US में Snapdragon Summit में लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 की लॉन्च किया है। इसी के साथ कई ब्रांड्स ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स में यह प्रोसेसर शामिल होने की पुष्टि कर दी है और शाओमी भी उनमें से एक है। शाओमी ने अपनी अपकमिंग शाओमी 14 सीरीज इस नए चिपसेट से लैस होने की घोषणा की है।
इसके अलावा, कंपनी ने इस इवेंट के दौरान ग्रे कलर में इस स्मार्टफोन की पहली झलक भी दिखाई। इससे पहले ब्रांड ने अपकमिंग सीरीज में Leica-ब्रांडेड कैमरे शामिल होने की भी पुष्टि की थी।
प्रोसेसर की बात करें तो क्वालकॉम इसे “टाइटन ऑफ ऑन-डिवाइस इंटेलिजेन्स” कहता है। यह एक 4nm चिपसेट है जो पिछली जनरेशन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 से 30% ज्यादा शक्तिशाली और 20% ज्यादा एफ़िशिएन्ट है।
Xiaomi 14 Launch Date
शाओमी ने पुष्टि कर दी है कि यह शाओमी 14 सीरीज को चीन में 26 अक्टूबर को 19:00 PM (4:30 PM IST) लॉन्च करेगा। इस सीरीज में दो मॉडल्स शाओमी 14 और शाओमी 14 प्रो शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन सीरीज चीनी लॉन्च के कुछ महीनों बाद भारत में लॉन्च हो सकती है।
शाओमी 14 सीरीज कंपनी के नए HyperOS सॉफ्टवेयर के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन्स होंगे। शाओमी 14 में 6.44-इंच Huaxing C8 OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इस फोन में 4600mAh बैटरी दी जा सकती है जो 90-वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50-वॉट वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करेगी।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile