Digit.in

ढेरों नए और Useful फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy SmartTag 2, देखें कीमत

Highlights

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट Apple AirTag प्रतिस्पर्धी Samsung Galaxy SmartTag 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है।

यह ट्रैकर एक कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आया है और कई सारे मोड्स ऑफर करता है।

Galaxy SmartTag 2 ट्रैकर 2,799 रुपए की कीमत में आता है और इसे दो कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

ढेरों नए और Useful फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy SmartTag 2, देखें कीमत

सैमसंग ने अपने लेटेस्ट Apple AirTag प्रतिस्पर्धी Samsung Galaxy SmartTag 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि गैलेक्सी स्मार्टटैग 2 एक अपग्रेडेड प्रोसेसर के साथ आता है जो ज्यादा वर्सेटाइल है और आपकी कीमती चीजों का ट्रैक रखने के नए और बेहतर तरीके ऑफर करता है। यह ट्रैकर एक कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आया है और कई सारे मोड्स ऑफर करता है।

Samsung Galaxy SmartTag 2 की कीमत और उपलब्धता 

Galaxy SmartTag 2 ट्रैकर 2,799 रुपए की कीमत में आता है और इसे ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। यह सैमसंग ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। 

Galaxy SmartTag 2 के फीचर्स 

SmartTag 2 में बेहतर कम्पास व्यू फीचर दिया गया है जो दिशाओं के लिए आसान संकेत देता है। यह फीचर यूजर के संबंध में SmartTag 2 की दूरी और दिशा को दिखाने के लिए ऐरो प्रदान करके यूजर अनुभव को बेहतर बनाता है। यह मोड Galaxy S23 Ultra जैसे किसी भी अल्ट्रा वाइड बैंड (UWB) सपोर्ट वाले गैलेक्सी स्मार्टफोन में उपलब्ध होता है। 

यह ब्लूटूथ ट्रैकर एक नया Lost Mode फीचर भी ऑफर करता है। यह फीचर एक मेसेज के जरिए यूजर की कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन को रजिस्टर करने के लिए डिवाइस की NFC डिस्प्ले का इस्तेमाल करता है। ऐसे में अगर किसी को किसी ऑब्जेक्ट के साथ अटैच किया हुआ Galaxy SmartTag 2 मिलता है तो वह अपने स्मार्टफोन के जरिए टैग को स्कैन करके उसके मालिक का मेसेज और कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन देख सकता है। 

Galaxy SmartTag 2 में नया Power Saving मोड भी शामिल किया गया है। इस मोड के साथ ट्रैकर की बैटरी अब 700 दिनों तक चल सकती है, जो पिछले गैलेक्सी स्मार्टटैग मॉडल्स की तुलना में दुगनी बैटरी लाइफ से भी ज्यादा है। यहाँ तक की नॉर्मल मोड में भी बैटरी लाइफ 500 दिनों तक बढ़ गई है जो पिछले मॉडल्स पर 50% की बढ़ोतरी है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles