Coolpad Cool 3 Plus की सेल दोपहर 12 बजे, कीमत मात्र Rs 5,999
अमेज़न इंडिया पर होगी सेल
दोपहर 12 बजे होगी शुरू
शुरुआती कीमत Rs 5,999
पिछले हफ्ते कूलपैड ने भारत में अपना Coolpad Cool 3 Plus स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था और यह डिवाइस एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर भारत में आया है जिसके कम्पीटीशन में पहले से कई स्मार्टफोंस मौजूद हैं। आपको बता दें कि आज यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए आ रहा है।
SurveyCoolpad Cool 3 Plus कीमत
कूलपैड कूल 3 प्लस स्मार्टफोन के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 5,999 रखी गई है जबकि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज विकल्प को Rs 6,499 की कीमत में उतारा गया है। स्मार्टफोन को चेरी ब्लैक और ओशन ब्लू कलर के विकल्प में लॉन्च किया गया है और फोन को दोपहर 12 बजे से Amazon इंडिया पर खरीदा जा सकता है।
Coolpad Cool 3 Plus स्पेसिफिकेशंस
Coolpad Cool 3 Plus डुअल-सिम (नेनो) के साथ आता है और एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है। स्मार्टफोन में 5.71 इंच की ड्यूड्रॉप HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। यह फोन क्वैड-कोर मीडियाटेक हेलियो A22 MT6761 SoC द्वारा संचालित है।
कैमरा की बात करें तो Coolpad Cool 3 Plus में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसके साथ एक LED फ़्लैश दी गई है। सेल्फी और विडियो कॉल्स के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Coolpad Cool 3 Plus में 16GB और 32GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए बढ़ा भी सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, और माइक्रो-USB पोर्ट दिया गया है।
कूलपैड कूल 3 प्लस में एक्सलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कूलपैड के इस फोन में 3,000mAh बैटरी दी गई है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile