Galaxy S10 Lite Rs 39,999 के बजाए Rs 28,749 में हो सकता है आपका
ICICI कार्ड पर Rs 3000 तक इंस्टेंट डिस्काउंट
Rs 28,749 में हो सकता है Galaxy S10 Lite आपका
ओरिजिनल प्राइस है Rs 39,999
Samsung ने अपने Galaxy S10 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है और smartphone फ्लिप्कार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन का दाम Rs 39,999 है लेकिन आप इस डिवाइस को केवल Rs 28,749 के price में खरीद सकते हैं।
SurveyGalaxy S10 Lite केवल Rs 28,749 में?
Flipkart पर Samsung Galaxy S10 Lite के लिए बने डेडिकेटेड पेज पर जाने पर आप देखेंगे कि डिवाइस प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसे आप Rs 39,999 में खरीद सकते हैं। हालांकि, अगर आप अपना पैसा बचाना चाहते हैं तो इस डिवाइस को एक स्मार्ट टेक्निक से खरीदना होगा।
उदाहरण के लिए आप नीचे दिए स्क्रीनशॉट को देख कर समझ जाएंगे कि आपको क्या करना है। दरअसल, Rs 28,749 में इस latest फोन को खरीदने के लिए आपको ICICI कार्ड से पेमेंट करनी होगी और साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत आप बढ़िया डिस्काउंट पाएंगे।
फोन का प्राइस Rs 39,999 है लेकिन अगर आप अपना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं (उदाहरण के लिए OnePlus 3T) तो आपको Rs 5,250 का मुनाफा होगा और साथ ही एक्सचेंज पर 3000 रूपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद फोन की कीमत 31,749 रूपये हो जाती है। अब अगर आप ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 3000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। इस तरह आपके Galaxy S10 Lite का दाम 28,749 रूपये हो जाता है। आपको बता दें कि डिवाइस को आप 9 महीने की नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं जिसके लिए आपको प्रति माह 3,192 रूपये देने होंगे।
Galaxy S10 Lite स्पेसिफिकेशन
Samsung का Galaxy S10 Lite 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED Plus Infinity-O डिस्प्ले से लैस है जिसका रेज़ोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है और यह 394 PPI के साथ आती है। स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर काम करता है। डिवाइस का वज़न 186 ग्राम है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।
Samsung Galaxy S10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस है और इसका अपर्चर f/2.0 है। प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) के साथ सुपर स्टेडी परफॉरमेंस देता है। इसके अलावा दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है और इसका अपर्चर f/2.2 है। इस कैमरा के ज़रिए आप 123° एंगल ऑफ़ व्यू से बढ़िया लैंडस्केप तस्वीरें ले सकते हैं। इसके अलावा कम्पनी ने 5 मेगापिक्सल के मैक्रो कैमरा को भी रखा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। इस कैमरा की बदौलत आप कई क्रिएटिव तस्वीरें ले पाएंगे। डिवाइस में दिया गया मैक्रो कैमरा छोटे कीड़ों से लेकर फूलों की, शाखाओं तक की तस्वीरें ले सकते हैं। Samsung Galaxy S10 Lite के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy S10 Lite को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और इसे 8GB LPDDR4x रैम तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। आपको बता दें कि डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। स्नैपड्रैगन 855 TSMC 7nm प्रोसेस पर बनाया गया चिपसेट है और पिछले साल के कई फ्लैगशिप फोंस जैसे Samsung Galaxy S10+/S10/S10e, OnePlus 7 Pro और Redmi K20 Pro आदि इस पर काम करते हैं।
बैटरी की बात करें तो Galaxy S10 Lite में 4500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कम्पनी का दावा है कि डिवाइस की बैटरी दो दिन की बैटरी लाइफ देगी। कम्पनी का कहना है कि डिवाइस में दी गई बैटरी आपके रोज़मर्रा के इस्तेमाल को देखते हुए रोज़ न उपयोग होने वाले ऐप्स को बन्द कर के पॉवर भी बचाएगी।
