इस डिवाइस को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है हालाँकि यह खबरें नहीं आ रही थी कि आखिर कब तक इसे भारत में लॉन्च किया जाने वाला है, हालाँकि अब ऐसा सामने आ रहा है कि जल्द ही इसे यानी Blackberry Ghost को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Blackberry Ghost to Launch in India Soon Report: इस डिवाइस को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है हालाँकि यह खबरें नहीं आ रही थी कि आखिर कब तक इसे भारत में लॉन्च किया जाने वाला है, हालाँकि अब ऐसा सामने आ रहा है कि जल्द ही इसे यानी Blackberry Ghost को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो आपको बता दें कि देश में इस डिवाइस को Optiemus के माध्यम से लॉन्च किया जाने वाला है, भारत में यह कंपनी ही ब्लैकबेरी फोंस का निर्माण करती है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि इवान ब्लास के एक ट्विट से इस बारे में जानकारी मिल रही है, इसके अलावा इस ट्विट में यह भी जानकारी सामने आई है कि इस डिवाइस को एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अगर हम ब्लैकबेरी KEY 2 स्मार्टफोन को एक छोटी 3,500mAh क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसा भी माना जा रहा है कि भारत में यह नया डिवाइस इसी पुराने डिवाइस का अपग्रेड वर्जन होने वाला है।
गौरतलब हो कि ब्लैकबेरी KEY2 डिवाइस को कंपनी की ओर से ड्यूल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस को एक 4.5-इंच की एक 1620×1080 पिक्सल की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो 3:2 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आई है। इसके अलावा इसमें आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है, इसके अलावा इसमें एक 6GB की रैम भी मौजूद है। फोन में एक 3,500mAh क्षमता की बैटरी होने वाली है, जिसे क्विक चार्ज 3.0 तकनीकी के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस में आपको यह फीचर भी मिल रहा है कि आखिर आपकी बैटरी खर्च कहाँ हो रही है।
फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक 12-मेगापिक्सल का कैमरा कॉम्बो है। ड्यूल कैमरा के साथ आपको पोर्ट्रेट मोड भी मिल रहा है, इसके अलावा 2X ज़ूम भी आपको मिल रही है। फोन में एक 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। फोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर काम करता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile