यह सेल आज दोहपर 12 बजे से शुरू होगी और यह एक फ़्लैश सेल है इसलिए कंपनी ने इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए ऐड टू कार्ट विकल्प को शामिल किया है जिससे डिवाइस कार्ट में ऐड करने के बाद 15 मिनट तक रुकेगा जिस बीच आप ट्रांजेक्शन पूरी कर सकते हैं।
Asus आज फ्लिप्कार्ट पर अपने Zenfone Max Pro M1 की अब तक की सबसे बड़ी सेल आयोजित कर रहा है। कंपनी ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है और आज की सेल में नया ग्रे कलर विकल्प भी शामिल होगा। अभी तक फ्लिप्कार्ट पर इस डिवाइस की 4 सेल हो चुकी हैं और कुछ मिनटों में ही यह डिवाइस आउट ऑफ़ स्टॉक चला गया।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
यह सेल आज दोहपर 12 बजे से शुरू होगी और यह एक फ़्लैश सेल है इसलिए कंपनी ने इस प्रोसेस को आसान बनाने के लिए ऐड टू कार्ट विकल्प को शामिल किया है जिससे डिवाइस कार्ट में ऐड करने के बाद 15 मिनट तक रुकेगा जिस बीच आप ट्रांजेक्शन पूरी कर सकते हैं। यूज़र्स 49 रूपये में Zenfone Max Pro M1 के लिए फ्लिप्कार्ट का मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी चुन सकते हैं।
अगर इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रूपये है, वहीं डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रूपये है। इसमें एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 2180×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है और फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।
फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13-मेगापिक्सल और एक 5-मेगा[पिक्सल का ड्यूल सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको रियर कैमरा के साथ एक LED फ़्लैश मिल रही है, इसके अलावा आपको फ्रंट कैमरा के साथ एक सॉफ्ट फ़्लैश मिल रही है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट मौजूद है, इसके अलावा यह एंड्राइड 8.1 Oreo के अलावा 5,000mAh क्षमता की बैटरी से भी लैस है।