Asus Zenfone Max Pro M1 स्मार्टफोन 3 मई से होगा प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

HIGHLIGHTS

यह डिवाइस Flipkart एक्सक्लूसिव है और 3 मई दोपहर 12 बजे से यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।

Asus Zenfone Max Pro M1 स्मार्टफोन 3 मई से होगा प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

Asus ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 5 Pro को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है। इस फोन कि सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी मानी जा रही है, यह स्मार्टफोन 5000mah की बढ़ी बैटरी से लैस है। यह डिवाइस Flipkart एक्सक्लूसिव है और 3 मई दोपहर 12 बजे से यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रूपये है, वहीं डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रूपये है। यह डिवाइस खासतौर से Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसमें एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 2180×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है और फोन को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13-मेगापिक्सल और एक 5-मेगा[पिक्सल का ड्यूल सेंसर मिल रहा है, साथ ही फोन में एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको रियर कैमरा के साथ एक LED फ़्लैश मिल रही है, इसके अलावा आपको फ्रंट कैमरा के साथ एक सॉफ्ट फ़्लैश मिल रही है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट मौजूद है, इसके अलावा यह एंड्राइड 8.1 Oreo के अलावा 5,000mAh क्षमता की बैटरी से भी लैस है। 

फोन में साथ वोडाफोन की ओर से आपको Rs 199 के रिचार्ज के साथ 10GB अतिरिक्त डाटा मिल रहा है, इसके अलावा अगर आप पोस्टपेड यूजर हैं तो आपको वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान पर Rs 399 वाले और उसके ऊपर के प्लान के साथ 10GB अतिरिक्त डाटा एक साल के लिए मिल रहा है। इसके अलावा Flipkart की ओर से इस डिवाइस के साथ आपको कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन सेवा मिल रही है, जो फोन के डैमेज को कवर करती है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इसमें डैमेज में स्क्रीन टूटना, पानी से होने वाली क्षति, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की समस्या आती है, इस सेवा की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आपको इसके लिए कुछ भी अतिरिक्त खर्चा नहीं करना पड़ रहा है। हालाँकि इस प्रोटेक्शन के लिए आपको महा Rs 49 रुपये इस फोन के साथ देने होंगे, हालाँकि फ्लिप्कार्ट पर अन्य यूजर्स के लिए यह सेवा Rs 999 प्रति साल के लिए उपलब्ध है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo