Asus Zenfone 5Z को मिला नया OTA अपडेट, कैमरा में हुए कुछ बड़े सुधार

Asus Zenfone 5Z को मिला नया OTA अपडेट, कैमरा में हुए कुछ बड़े सुधार
HIGHLIGHTS

OnePlus 6 के प्रतिस्पर्धी के तौर पर Asus Zenfone 5Z स्मार्टफोन को भारत में जुलाई महीने में ही लॉन्च किया गया है। हालाँकि इसे अभी लॉन्च हुए कुछ ज्यादा समय नहीं हुआ है, इसी बीच इसे एक OTA अपडेट मिला है।

OnePlus 6 के प्रतिस्पर्धी के तौर पर Asus Zenfone 5Z स्मार्टफोन को भारत में जुलाई महीने में ही लॉन्च किया गया है। हालाँकि इसे अभी लॉन्च हुए कुछ ज्यादा समय नहीं हुआ है, इसी बीच इसे एक OTA अपडेट मिला है। जिसके द्वारा फोन को कई नए फीचर्स से लैस कर दिया गया है। कैमरा में भी कुछ बदलाव हुए हैं। 

इसके अलावा इस डिवाइस को जून महीने का सिक्यूरिटी पैच भी मिल गया है। इसके लॉन्च के बाद से यह इस डिवाइस को मिला पहला अपडेट है। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि अभी हाल ही में कंपनी ने भारत में इस डिवाइस का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट भी लॉन्च कर दिया है। 

इस अपडेट के बाद अब कैमरा ऐप को RAW फाइल सपोर्ट भी मिल गया है। इसके अलावा कैमरा ऐप से ही आप अब पैनोरमा फीचर का इस्तेमाल करके तस्वीरें ले सकते हैं। इसके अलावा आपके पा अब EIS को इनेबल और डिसेबल करने का भी ऑप्शन है। इसके अलावा आप LED फ़्लैश को प्रो मोड में ले सकते हैं। इतना ही नहीं फिल्टर्स को जो इस फोन में पहले से ही मौजूद हैं, को रियल टाइम फिल्टर्स से अपग्रेड कर दिया गया है। 

नए अपडेट के बाद वाई-फाई स्टेबिलिटी में भी इम्प्रूवमेंट हुए हैं, इसके अलावा बग आदि को फिक्स करके परफॉरमेंस में भी सुधार किये गए हैं। अगर आपको अभी तक यह अपडेट मिला नहीं है तो आप इसे मनुअली जाकर देख सकते हैं, इसके लिए आपको क्या करना है, आप भलीभांति जानते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo