Xiaomi के बाद अब Asus भी लॉन्च कर सकता है अपना गेमिंग स्मार्टफोन

HIGHLIGHTS

इंटरनेट पर आ रही कुछ खबरों से ऐसा माना जा रहा है कि Asus का यह गेमिंग फोन रेज़र फोन के साथ Xiaomi के ब्लैक शार्क स्मार्टफोन से काफी टक्कर लेने वाला है।

Xiaomi के बाद अब Asus भी लॉन्च कर सकता है अपना गेमिंग स्मार्टफोन

Asus ने अपने कई गेमिंग लैपटॉप तो पेश किये हैं, आप असुस की स्त्रिक्स और ROG सीरीज के बारे में तो जानते ही हैं। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि कंपनी Xiaomi और Razer Phone को देखते हुए अपना एक गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसका मतलब है कि कंपनी अपनी अपनी इस क्षमता को अपने स्मार्टफोंस के साथ भी गेमिंग के लिए ख़ास फोंस लॉन्च करके दिखाने वाली है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

असुस के ग्लोबल CEO Jerry Shen ने Astig।ph पर कहा है कि कंपनी अपना एक ऐसा स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है जो खासतौर पर गेमिंग के लिए होगा। एंड्राइड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट कहती है कि इस बात की जानकारी कंपनी के CEO ने फिलीपिंस में अपने 100वें स्टोर की ओपनिंग के समय कही है। हालाँकि इस जानकारी के अलावा कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च आदि को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। 

Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स

हालाँकि इस सीरीज में ज्यादा फोंस मौजूद नहीं है तो ऐसा कहा जा सकता है कि कंपनी की ओर से लॉन्च की जाने वाली इस सीरीज पर सबकी नजर रहने वाली है। आपको बता दें कि अभी दुनियाभर में महज दो बड़ी कंपनियों ने ही गेमिंग स्मार्टफोंस के तौर पर अपने फोंस को लॉन्च किया है, इसमें Razer Phone शामिल है, इसके अलावा इसमें Xiaomi की ओर से अभी हाल ही में पेश किया गया Black Shark स्मार्टफोन है। 

अगर हम Xiaomi के ब्लैक शार्क डिवाइस की चर्चा करें तो इसे अभी हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा अगर इसके स्पेक्स की चर्चा करें तो इसे एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें एक स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है। साथ ही गेमिंग स्मार्टफोन को देखते हुए इसे 8GB की रैम के साथ लॉन्च किया गया है।

 Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स

फोन में एक ड्यूल 12-पिक्सल और 20-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी क्विक चार्ज 3.0 की सपोर्ट के साथ रखा गया है। फोन को एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ पेश किया गया है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo