Asus ROG Phone 2 की कीमत में फिर हुई बढ़ोत्तरी, Flipkart पर सेल शुरू
Asus ROG Phone 2 की कीमत में Covid-19 कोरोनावायरस के दौर एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखी गई है
आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 37,999 है, लेकिन अब इस कीमत में Rs 2000 की बढ़ोत्तरी हुई है
अब Asus ROG Phone 2 की कीमत Rs 39,999 हो गई है
कोरोनोवायरस प्रकोप के कारण Asus ROG Phone 2 काफी समय के बाद भारत में सेल के लीयते उपलब्ध हुआ है। Asus ROG Phone 2 गेमिंग फोन फ्लिपकार्ट के माध्यम से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा जो आज बाद में शुरू होने वाला है, कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है। Asus ROG Phone 2 अपनी वापसी के साथ ही इस मोबाइल फोन के 8GB रैम मॉडल की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई है। ROG फोन 2 को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। फोन को विशेष रूप से मोबाइल गेमिंग के लिए डिज़ाइन किया गया था और इसमें अपग्रेडेड अल्ट्रासोनिक एयर ट्रिगर्स 2 के साथ-साथ डीटीएस के साथ स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
SurveyAsus ROG Phone 2 की भारत में कीमत और उपलब्धता
Asus ROG Phone 2 की अगर बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 37,999 थी, लेकिन अब इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 39,999 है। आपको बता देते हैं कि Asus की ओर से ऐसा कहा जा रहा है कि यह नई कीमत या कीमत में बढ़ोत्तरी का बड़ा कारण GST रेट्स का मोबाइल फोंस पर बढ़ना है। आपको बता देते हैं कि यह कीमत Asus ROG Phone 2 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन की हुई है। इसके अलावा आपको बता देते ही कि Asus ROG Phone 2 के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत अभी भी Rs 59,999 है। यह पहली बार सेल के लिए पिछले साल दिसम्बर में गया था।
आपको बता देते ही कि Asus ROG Phone 2 ko Flipkart के माध्यम से आज से उपलब्ध करा दिया गया है। इस मोबाइल फोन की इसके पहले सेल सितम्बर में हुई थी, इसके बाद कोरोनावायरस के चलते इस मोबाइल फोन की सेल अब तक नहीं हो पाई है। हालाँकि अब यह सेल के लिए उपलब्ध हो गया है, इसे फ्लिप्कार्ट पर जाकर ख़रीदा जा सकता है, लेकिन इसके 8GB मॉडल के लिए आपको Rs 2000 ज्यादा खर्च करने होंगे।
23 जून से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान असूस आरओजी फोन 2 खरीदने वाले ग्राहक भी एचडीएफसी बैंक कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत की इंस्टेंट छूट मिलने वाली है। सेल आज रात 8 बजे से फ्लिपकार्ट प्लस के सदस्यों के लिए लाइव हो जाएगी और 27 जून तक चलेगी।
Asus ROG Phone 2 Specifications
Asus ROG Phone 2 डुअल-सिम (नेनो) फोन है और इसे एंड्राइड पाई पर आधारित ROG UI पर लॉन्च किया गया है। फोन में 6.59 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और AMOLED डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, रिस्पोंस टाइम 1ms तथा 10-बिट HDR सपोर्ट के साथ आएगा। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट रखने के लिए कोर्निंग गोरिला ग्लास 6 को शामिल किया गया है। Asus का नया गेमिंग सेंट्रिक स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ SoC, 12GB LPDDR4X RAM और 512GB UFS 3.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है।
फोन में एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसे एक 13 मेगापिक्सल के वाइड एंगल कैमरा के साथ पेयर किया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट पर 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Asus का यह फोन 6,000mAh की बैटरी के साथ आया है और इसे क्विक चार्ज 4.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ROG Phone 2 को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लाया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

