खगोलविदों को बृहस्पति ग्रह के आस-पास दिखे 12 नये चांद, एक के टकराने की संभावना

HIGHLIGHTS

US के शोधकर्ताओं ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के आसपास नए 12 चांद देखे हैं, जिनमें से एक अन्यों के साथ टकराने के लिए तैयार है।

खगोलविदों को बृहस्पति ग्रह के आस-पास दिखे 12 नये चांद, एक के टकराने की संभावना

Astronomers discover 12 new moons around Jupiter, expect one to collide: US में एक अनुमानित ग्रह की खोज के दौरान शोधकर्ताओं को सूर्य मंडल में बृहस्पति ग्रह के पास 12 नए चांद मिले हैं। नेशनल जियोग्राफिक के अनुसार, शोधकर्ताओं को ये नए चांद अचानक से बहुत करीब दिखाए दिए। यह बृहस्पति ग्रह के आकस्मिक संरेखण और कुछ हालिया टेलिस्कोप तकनीक का परिणाम है। कैलिफोर्निया के ग्रह वैज्ञानिक Doug Hemingway ने कहा, “यह एक अच्छा अनुस्मारक है जब आप एक चीज़ के बारे में जान लेते हैं और आपको यह नहीं पता होता कि अभी जानने के लिए बहुत कुछ बाकी है।”

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ये सभी बारह चांद एक दूसरे से तीन मील की दूरी पर हैं, इसका मतलब यह Ganymede से काफी दूर हैं जो कि बृहस्पति और सौर मंडल का सबसे बड़ा चांद है। इनमें से दो बृहस्पति ग्रह के काफी करीब देखे गए हैं और ग्रह के चरों ओर एक ही दिशा में घूमते रहते हैं। ये अरबों साल पहले किसी बड़े चांद के अवशेष हो सकते हैं।

नौ चांद तीन अलग-अलग समूह में मौजूद हैं जो पीछे की तरफ जाता है और परिक्रमा करते हैं। पिछले दोनों चांद की तरह ये सब भी किसी पुराने चांद के टुकड़े हो सकते हैं जो अरबों साल पहले अस्तित्व में होगा।

इनमें से आखिरी चांद सबसे प्रसिद्ध रहा जिसे Valetudo नाम दिया गया। यह छोटा ग्रह पिछले दो ग्रहों की तरह बृहस्पति ग्रह के चरों ओर एक ही दिशा में घूमता है लेकिन अन्य तीनों चांद के समूहों की तरह यह भी बृहस्पति ग्रह की परिक्रमा करता है और अन्य तीनों समूहों के आसपास घूमता है जिससे Valetudo के अन्य ग्रहों के साथ टकराने की संभावना है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo