Apple के मैकबुक और आईपैड में मिल सकती है Samsung की डिस्प्ले

HIGHLIGHTS

नए मैकबुक प्रो और आईपैड प्रो टैबलेट्स में मिलेगी सैमसंग की डिस्प्ले

OLED स्क्रीन्स होंगी मौजूद

Apple के मैकबुक और आईपैड में मिल सकती है Samsung की डिस्प्ले

स्मार्टफोन बाज़ार में एप्पल और सैमसंग की कड़ी टक्कर रहती है लेकिन सैमसंग की बेहतरीन डिस्प्ले का उपयोग कई कम्पनियां अपने स्मार्टफोंस में करती हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल अपने आगामी मैकबुक और आईपैड में सैमसंग की बनी डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगा। एप्पल अपना नया 16 इंच मैकबुक प्रो और आईपैड प्रो टैबलेट्स पेश करेगा जिनमें सैमसंग की बनी OLED स्क्रीन्स मिलने की संभावना हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर The Verge की रिपोर्ट की बात करें तो एप्पल अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोंस iPhone XS और iPhone XS Max में इन्हीं स्क्रीन्स का उपयोग करता है जो कि डिवाइसेज़ की ख़ासियत भी है। वर्तमान समय में एप्पल आईफोंस की बिक्री में गिरावट देखी गई है और ऐसे में कम्पनी इन स्क्रीन्स के लिए और विकल्प खोज रही हैं। पिछली रिपोर्ट में एप्पल Ming Chi Kuo ने एप्पल के नए डिवाइसेज़ के लॉन्च के बारे में बताया था।

Kuo के अनुसार, एप्पल अपना नया आईपैड 10 और 12 इंच स्क्रीन साइज़ में 2020 के अंत तक लॉन्च करेगा। इसके अलावा छोटे LED पैनल वाला मैकबुक 15 और 17 नच के स्क्रीन साइज़ के साथ 2021 के फर्स्ट हाफ तक एंट्री ले सकता है। Kuo ने इस बात का भी दावा किया था कि 2019 और 20 की आखिरी तिमाही के बीच एप्पल दो नए आईपैड प्रो मॉडल्स का प्रोडक्ट्स भी बड़े पैमाने शुरू कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल अपने iPhone XR के सस्ते वैरिएंट को लॉन्च कर सकता है जिसमें OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगी। इस डिवाइस को 2020 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। वर्तमान समय में एप्पल के हार्डवेयर में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है जिसका असर उसकी बिक्री पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile