2GB रैम और उससे कम वाले फोंस को मिलना शुरू होगा Android 11 Go Edition

HIGHLIGHTS

एंडरोइड गो एडिशन की हुई घोषणा

2GB रैम वाले इन फोंस को मिलेगा Android 11 Go

एंट्री-लेवल डिवाइसेज़ को मिलेगा नया OS

2GB रैम और उससे कम वाले फोंस को मिलना शुरू होगा Android 11 Go Edition

Android 11 स्टेबल अपडेट की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही Google ने 2GB रैम या उससे कम रैम वाले फोंस के लिए Android 11 Go Edition का ऐलान कर दिया है। एंट्री-लेवल डिवाइसेज़ के लिए एंडरोइड के इस नए वर्जन में परफॉर्मेंस और नए प्राइवेसी फीचर्स के लिए कई सुधार शामिल किए गए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Google का कहना है कि Android 11 Go Edition पिछले OS की तुलना में 20% तेज़ी से ऐप लॉन्च करेगा। एंडरोइड गो डिवाइसेज़ को भी एंडरोइड 11 जैसे सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स मिलेंगे, जैसे वन-टाइम पर्मिशन और पर्मिशन ऑटो रीसेट आदि।

Android 11 Go Edition में जेसचर-नेविगेशन को भी ऐड किया गया है क्योंकि अब एंट्री-लेवल फोंस में बड़ी डिस्प्ले मिलने लगी हैं। उदाहरण के लिए, रेडमी 9A में 6.53 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा, OS में नोटिफिकेशन शेड भी जोड़ा गया है। यूजर्स यहां से आसानी से मैसेज मैनेज और इनका रिप्लाई भी कर सकते हैं। Google ने एंडरोइड 11 गो को 1.5GB से बढ़ा कर 2GB तक बढ़ा दिया है।

Android 11 Go Edition अगले महीने से शुरू होगा। हालांकि कुछ निर्माता ही अपने डिवाइसेज़ को नए वर्जन पर अपडेट करेंगे। नए नियम के मुताबिक 2GB रैम से लैस नए डिवाइसेज़ को अपडेट मिलेगा। साथ ही नए एंडरोइड गो डिवाइसेज़ को भी एंडरोइड 11 गो एडिशन पर इसे लॉन्च किया जाएगा।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo