Android 10 Update: Xiaomi, Realme, Samsung, Nokia के इन फोंस को जल्द मिलेगा नया OS अपडेट

Android 10 Update: Xiaomi, Realme, Samsung, Nokia के इन फोंस को जल्द मिलेगा नया OS अपडेट
HIGHLIGHTS

आगामी हफ़्तों में मिलना शुरू होगा नया OS अपडेट

जानें एंड्राइड 10 के टॉप 10 फीचर्स के बारे में

Google ने सितम्बर 2019 में अपने Pixel स्मार्टफोंस के लिए लेटेस्ट एंड्राइड 10 अपडेट जारी किया था। कुछ स्मार्टफोन ब्रांड्स ने लिस्ट जारी की है जिसमें पता चलता है कि इन मोबाइल फोंस को कब एंड्राइड 10 अपडेट मिलेगा। लेटेस्ट Android 10 OS ढेरों फीचर्स, सिस्टम-वाइड डार्क थीम, लाइव कैप्शन, इम्प्रूव्ड स्मार्ट रिप्लाई फीचर के साथ आता है। गूगल अपने नए OS के साथ सिक्योरिटी और प्राइवेसी को सुधारने पर फोकस कर रहा है। जानें इन टॉप 10 फोंस कब मिलने वाला है एंड्राइड 10 का अपडेट…

Xiaomi Redmi Note 8

Xiaomi Redmi Note 8 को आने वाले दिनों में एंड्राइड 10 का अपडेट मिलने वाला है और यह बजट स्मार्टफोन Rs 10,000 के अन्दर आता है। नया Redmi फोन 48 मेगापिक्सल के क्वाड कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 665 SoC से लैस है।

Redmi Note 8 Pro

Xiaomi ने कुछ दिन पहले अपने Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था और इस डिवाइस को हाल ही में गीकबेंच पर एंड्राइड 10 पर चलते हुए देखा गया था। Redmi Note 8 Pro को दिसम्बर महीने में एंड्राइड 10 अपडेट मिल सकता है।

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro

बहुत से Xiaomi Redmi फोंस को 2020 की शुरुआत में Android 10 अपडेट मिलने की उम्मीद है। Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को अगले साल की पहली तिमाही में लेटेस्ट एंड्राइड OS अपडेट मिलेगा।

Realme X2 Pro

इस साल सितम्बर में Realme ने अपने फोंस के लिए एंड्राइड 10 अपडेट का रोडमैप साझा किया था। कम्पनी ने खुलासा किया है कि Realme X2 Pro को 2020 की पहली तिमाही में एंड्राइड 10 का अपडेट मिलेगा। यह Realme का फ्लैगशिप फोन है जो स्नैपड्रैगन 855+, सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

Realme 5 Pro

Realme X2 Pro की तरह Realme 5 Pro को भी 2020 की पहली तिमाही में एंड्राइड 10 अपडेट मिलेगा। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 712 SoC के साथ आता है और अभी यह डिवाइस एंड्राइड 9 पाई OS पर चलता है।

Samsung Galaxy Note 9

Samsung ने हाल ही में उन फोंस की लिस्ट साझा की है जिन्हें एंड्राइड 10 अपडेट मिलने वाला है। इन फोंस में Galaxy S10, Galaxy Note 10 और Galaxy Note 9 को जनवरी 2020 में नया अपडेट मिलने वाला है।

Samsung Galaxy S10

Samsung Galaxy S10 को 2020 की पहली तिमाही में एंड्राइड 10 अपडेट मिलेगा। सैमसंग के इस फोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा,  3,400mAh बैटरी से लैस है।

Samsung Galaxy Note 10

Samsung Galaxy Note 10 को भी अगले साल का एंड्राइड Q का अपडेट मिलेगा और डिवाइस डायनामिक AMOLED डिस्प्ले, 9825 SoC और 3,500mAh बैटरी से लैस है।

Nokia 8.1

Nokia 7.1, Nokia 8.1 और Nokia 9 PureView कम्पनी के पहले तीन फोंस हैं जिन्हें एंड्राइड 10 अपडेट प्राप्त होगा। Nokia 8.1 को एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है और डिवाइस स्नैपड्रैगन 710 SoC, डुअल रियर कैमरा से लैस है और फोन के फ्रंट पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Nokia 9 PureView

Nokia 9 PureView को आगामी हफ़्तों में एंड्राइड 10 का अपडेट मिलने वाला है और इस फोन में पांच कैमरा, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट इसे ख़ास बनाते हैं।

1. सिस्टम-वाइड डार्क मोड

यह एक सबसे बढ़िया और पोपुलर फीचर है, जिसे आप एंड्राइड 10 में देखने वाले हैं। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि गूगल की ओर से इसकी लगभग सभी एप्लीकेशन्स में डार्क मोड को इम्प्लेमेंट कर दिया गया है। अब इसे सिस्टम-वाइड के तौर पर एंड्राइड 10 में शामिल किया जाने वाला है। 

2. नया जेस्चर आधारित नेविगेशन सिस्टम 

आपको एंड्राइड 10 में एक लाइन मिलने वाली है, जिसे आप स्वाइप करके होम पेज पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप इसी स्वाइप से कुछ भी कर सकते हैं, आप इसे एक मल्टीटास्किंग मेनू के तौर पर देख सकते हैं। इससे यह भी इशारा मिलता है कि गूगल की ओर से बैक बटन को भी हटाया जाने वाला है, अब ऐसा लग रहा है कि गूगल, iPhone जैसे मेनू को अपनाने वाला है। 

3. लाइव कैप्शन

अगर हम यूजरबेस की बात करें तो गूगल अब इसकी लेंग्थ और ब्रेड्थ को लेकर ज्यादा संजीदा होने लगा है। लाइव कैप्शन के माध्यम से आपके फोन पर जो भी कुछ कर रहे हैं, उसके रियल-टाइम कैप्शन को आपको दिखाने वाला है। हालाँकि इसके लिए आपके फोन को इंटरनेट की भी जरूरत नहीं है, यह सबसे बढ़िया बात कही जा सकती है। यह ऑफलाइन भी काम कर सकता है। 

4. एक नया शेयरिंग मेनू

एंड्राइड का शेयरिंग मेनू उसके UI का एक अहम हिस्सा होता है। यह लोड करने में स्लो होता है, और जैसा यह है इसके कारण ही इसका असल फील नहीं आता है। गूगल ने इस समस्या को एंड्राइड 10 में ख़त्म करने की कोशिश की है। एंड्राइड 10 में शेयर UI उसी सम्स्य लोड होने की क्षमता रखता है। इसके अलावा शेयरिंग शोर्टकट भी लॉन्च किये ही जाने वाले हैं। 

5. प्राइवेसी परमिशन्स 

दुनिया कुछ समय पहले तक अपनी प्राइवेसी को लेकर इतनी संजीदा नहीं थी, जितना वह इस समय हो गई है। गूगल अब इस बात को समझ रहा है कि यह एक अहम हिस्सा है, और इसका एप्स और सेवाओं से सुरक्षा आदि के लिए होना कितना जरुरी है। आजकल आपकी जानकारी को कोई भी एक्सेस कर सकता है। लेकिन अगर आप Privacy को लेकर चिंता करते हैं, तो आपको एंड्राइड 10  में काफी कुछ मिलने वाला है। 

6. नए थीम ऑप्शन

गूगल अब रंगों के साथ खेलना चाहता है, और चाहता है कि आप उसके रंग में रंगे। बाय डिफ़ॉल्ट, अब गूगल के एंड्राइड UI को आप ब्लू रंग में देखते आ रहे हैं। हालाँकि एंड्राइड 10 में आपको कई ऑप्शन मिलने वाले हैं, जिनके साथ आप अपनी थीम को बदल सकते हैं। इसे अब आप अपनी पसंद के रंग यानी ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, पर्पल, सिनेमन, ओसियन, स्पेस और आर्किड रंगों में बदल सकते हैं। हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि फाइनल वर्जन में आपको यह सब देखने को न मिले। 

7. स्क्रीन रिकॉर्डिंग 

हालाँकि इसे एक बड़ा ही साधारण सा एडिशन कहा जा सकता है, हालाँकि एंड्राइड में इस फीचर को अभी तक नहीं देखा गया था। हालाँकि एंड्राइड 10 में आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग का फीचर अपने आप से ही मिलने वाला है। हालाँकि इसके लिए आपको डेवेलपर्स की सेटिंग में जाकर इसे इनेबल करना पड़ सकता है। 

8. नेटिव डेस्कटॉप मोड 

आपको एंड्राइड 10 में एक बिलकुल नया नेटिव डेस्कटॉप मोड मिलने वाला है, यह कुछ कुछ ऐसा ही है जैसा हम सैमसंग में देख चुके हैं। जैसे ही आप अपने फोन को एक एक्सटर्नल मॉनिटर से कनेक्ट करते हैं, तो वैसे ही आपके फोन में एक डेस्कटॉप मोड स्विच हो जाता है। यह देखना और यह फीचर काफी दिलचस्प होने वाला है। 

9. वाई-फाई को QR कोड से कर सकते हैं शेयर

अगर आपको अपने वाई-फाई का पासवर्ड या नहीं है तो अब आपको इसे याद करने के लिए अपने बालों को नोचने की जरूरत नहीं है। एंड्राइड 10 में आपको इसका समाधान मिलने वाला है। एंड्राइड 10 में आप वाई-फाई को QR कोड को स्कैन करके शेयर कर सकते हैं। हालाँकि एक QR कोड को पाने के लिए आपको एक बायोमेट्रिक सिक्यूरिटी से गुजरना होगा। 

10. फोल्डेबल फोंस की सपोर्ट 

यह चर्चा चल रही थी, जिसे समय सैमसंग गैलेक्सी Fold और Huawei Mate X मोबाइल फोंस को लॉन्च किया गया कि आखिर कैसे एंड्राइड 10 फोल्डेबल इन फोंस के लिए काम करने वाला है, हालाँकि अब सामने आ रहा है कि एंड्राइड 10 में आपको फोल्डेबल फोंस की सपोर्ट मिलने वाली है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo