2019 में लॉन्च हो सकता है ट्रिपल-लेंस कैमरा से लैस iPhone

HIGHLIGHTS

ट्रिपल-लेंस सेटअप के साथ आने वाला यह डिवाइस थर्ड-जनरेशन iPhone X हो सकता है जिसे सितम्बर 2019 में लॉन्च किया जाएगा।

2019 में लॉन्च हो सकता है ट्रिपल-लेंस कैमरा से लैस iPhone

अगले साल लॉन्च होने वाले iPhones में एक iPhone ट्रिपल-लेंस रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इस ख़बर की जानकारी Yuanta Securities के एनालिस्ट Jeff Pu के रिसर्च नोट पर आधारित Taipei Times द्वारा मिली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ट्रिपल-लेंस रियर कैमरा से होगा लैस

इस नोट में अधिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन Economic Daily News द्वारा जारी हुई एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में 6P लेंस डिज़ाइन मौजूद होगा और यह 5X ज़ूम ऑफर करेगा। कैमरा सेटअप में एक 12 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद होने की भी संभावना है। तीसरा लेंस 3X ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करेगा। ट्रिपल-लेंस सेटअप के साथ आने वाला यह डिवाइस थर्ड-जनरेशन iPhone X हो सकता है जिसे सितम्बर 2019 में लॉन्च किया जाएगा।

Huawei P20 Pro में भी देख चुके हैं ट्रिपल-लेंस कैमरा

अगर आपको यह रियर कैमरा सेटअप जाना-पहचाना लग रहा है तो आपको बड़ा दें Huawei ने हाल ही में ट्रिपल-लेंस कैमरा सेटअप से लैस Huawei P20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Leica से  साझेदारी कर कंपनी ने Huawei P20 Pro में 40 मेगापिक्सल कलर सेंसर, 20 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस ऑफर किया है जो 3X ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। Apple इस साल तीन नए iPhones लॉन्च कर सकता है।

iPhone X

बात करें iPhone X की तो यह डिवाइस कंपनी के लेटेस्ट A11 बिओनिक प्रोसेसर से लैस है और 5.8 इंच की OLED एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ आता है, जिसे कंपनी सुपर रेटिना डिस्प्ले कह रही है। इस डिवाइस के बैक पर 12MP का डुअल कैमरा दिया गया है और इसके फ्रंट पर 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह डिवाइस 64GB वेरिएंट और 256GB वेरिएंट में उपलब्ध है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo