अमेज़न इंडिया ने OnePlus 6 पर पेश किया 1,500 रूपये का बोनस ऑफर

HIGHLIGHTS

अमेज़न इंडिया पर OnePlus 6 को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदने पर 1,500 रूपये के कैशबैक के अलावा 1,500 रूपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है।

अमेज़न इंडिया ने OnePlus 6 पर पेश किया 1,500 रूपये का बोनस ऑफर

अमेज़न इंडिया ने एक्सचेंज बोनस ऑफर पेश कर दिया है। 1,500 रूपये के कैशबैक के साथ OnePlus 6 को 33,499 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप OnePlus 6 को खरीदना चाह रहे हैं तो यह एक अच्छा मौका है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेज़न इंडिया पर OnePlus 6 को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदने पर 1,500 रूपये के कैशबैक के अलावा 1,500 रूपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है। कैशबैक पाने के लिए यूज़र्स को ऑफिशियल ऑनलाइन या ऑफलाइन चैनल्स से डिवाइस EMI पर खरीदते समय ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना होगा। इसके अलावा, अमेज़न इंडिया और आधिकारिक ऑफलाइन चैनल्स से डिवाइस को 6 महीने की नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। 

OnePlus 6 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में एक 6.28-इंच की FHD+ 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले मौजूद है। यह एक AMOLED स्क्रीन है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2280×1080 पिक्सल है। इसे स्लिम बॉडी डिज़ाइन दिया गया है। ग्लास बैक डिवाइस के रेडियो ट्रांसमिशन को बढ़ाता है और स्क्रीन को गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। बॉक्स में आपको एक 3D नायलॉन केस भी मिलता है जो कि डस्ट और वॉटर प्रुफ है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile