आज अमेज़न की Amazon Great Indian Festival Sale का आज आखिरी दिन है और अब तक कई उपभोक्ताओं ने हज़ारों रूपये की खरीदारी कर ली है तो कुछ अब भी शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी अमेज़न इंडिया से खरीदारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि कुछ स्मार्टफोंस पर कम्पनी बढ़िया डील्स पेश कर रही है जिन पर आप एक बार नज़र डाल सकते हैं।
अगर आप OnePlus 7 मोबाइल फोन के इस मॉडल को ख़रीदना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप इसे बेहद कम कीमत में लगभग 9 फीसदी के डिस्काउंट के साथ कीमत में एक बड़ी कटौती के साथ खरीद सकते हैं।
Samsung के Galaxy M30s स्मार्टफोन को भी Amazon Great Indian Festival सेल में पेश किया जा रहा है। सैमसंग फ़ोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो अबतक की सबसे बड़ी फ़ोन में मौजूद बैटरी होगी। फोन को Exynos 9611 SoC से लैस कराया जा सकता है जो Exynos 9610 SoC का अपग्रेडेड वर्ज़न है। फोन Android Pie आधारित One UI पर रन कर सकता है।
Redmi 7 का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट आज Rs 5,999 में मिल रहा है और अगर SBI कार्ड द्वारा खरीदारी करते हैं तो डिवाइस को खरीदने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।