4G फीचर फोन्स घटा रहे हैं स्मार्टफोन्स की बिक्री : रिपोर्ट

HIGHLIGHTS

साल 2017 में एशिया के उभरते बाजारों में 23.27 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई

4G फीचर फोन्स घटा रहे हैं स्मार्टफोन्स की बिक्री : रिपोर्ट

बात जब स्मार्टफोन की बिक्री की आती है तो साल 2017 की चौथी तिमाही में देश में इसमें 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का एक प्रमुख कारण रिलायंस जियो फोन की तरह ही कम कीमत वाले 4जी फीचर फोन्स की बिक्री में बढ़ना है। जर्मनी की रिसर्च कंपनी जीएफके ने यह जानकारी दी। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मार्केट रिसर्च कंपनी ने कहा, "एशिया के उभरते बाजारों में साल 2017 की चौथी तिमाही में 5.86 करोड़ स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई, जो कि साल-दर-साल आधार पर 1 फीसदी की गिरावट है।"

कंपनी ने कहा कि इसका प्रमुख कारण भारतीय बाजार में इसकी बिक्री में आई 3 फीसदी की गिरावट है। क्योंकि यहां 4जी फीचर फोन्स की बिक्री है, जिससे स्मार्टफोन्स की बिक्री घटी है।

साल 2017 में एशिया के उभरते बाजारों में 23.27 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई। जीएफके ने इन बाजारों में साल 2018 में स्मार्टफोन की बिक्री में 9 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। 

जीएफके के उत्पाद प्रमुख (रुझान और पूर्वानुमान खंड) योटार नोगुची ने बताया, "2018 के लिए दृष्टिकोण सकारात्मक है, क्योंकि स्मार्टफोन की वैश्विक मांग में 2017 की तुलना में 3 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जो प्रमुख तौर पर उभरते एशिया और मध्य तथा पूर्वी यूरोप से आएगी।"

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo