Mi Pop 2019: भारत में 17 जुलाई को शाओमी होस्ट करेगा इवेंट, रेजिस्ट्रेशन्स जारी

Mi Pop 2019: भारत में 17 जुलाई को शाओमी होस्ट करेगा इवेंट, रेजिस्ट्रेशन्स जारी
HIGHLIGHTS

दिल्ली में आयोजित होगा Mi Pop 2019 इवेंट

Xiaomi ने रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर अलग वेबपेज़ है बना

टिकट की कीमत है 500 रुपए

Xiaomi 17 जुलाई को Mi Pop 2019 का आयोजन अपने फैंस के लिए भारत में करने जा रहा है। Mi fans के लिए रखा गया यह आयोजन नई दिल्ली में होगा और फैंस के लिए कई गेम्स और सरप्राइज़ भी कंपनी ने प्लान किये हुए हैं। उम्मीद यह भी की जा रही है कि शाओमी Redmi K20 और Redmi K20 Pro को भारतीय मार्केट के लिए इसी दौरान इवेंट में लॉन्च कर सकता है। Redmi K-series phones को मई में चीनी मार्किट में लॉन्च किया जा चुका है।

Xiaomi India Managing Director, Manu Kumar Jain ने हाल ही में एक पोस्ट ट्वीटर पर जारी किया है जिसमें इस इवेंट का ज़िक्र है। उन्होंने यह बताया है कि Mi Pop 2019 को New Delhi में आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि शाओमी कंपनी अपनी 5वीं सालगिरह का जश्न इस Mi Pop 2019 इवेंट के ज़रिये मनाने जा रही है।

पिछले काफी समय से कंपनी Redmi K20 और Redmi K20 Pro से संबंधित टीज़र जारी कर रही है, लेकिन कंपनी ने सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है।

Xiaomi Mi Pop 2019 Registrations

Xiaomi ने इस Mi Pop 2019 इवेंट के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग वेबपेज़ बनाया है। आखिरी सीट तक ये रेजिस्ट्रेशन्स अपकमिंग इवेंट के लिए जारी रहेंगे। रजिस्ट्रेशन का समय खत्म होने के बाद  Mi म्युनिटी की टीम टॉप कॉन्ट्रीब्यूटर को शॉर्टलिस्ट करेगी। टिकट की कीमत 500 रुपये तय की गई है। वेबपेज़ में कंपनी ने टिकट की कीमत और रजिस्ट्रेशन का भी खुलासा किया है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo