शाओमी ने गूगल तेज-संचालित भुगतान सेवा की लॉन्च

HIGHLIGHTS

तेज के भागीदार और व्यापार विकास प्रमुख सुजीत नारायणन ने एक बयान में कहा, "तेज फॉर बिजनेस के व्यापारिक सहयोगी होने के नाते शाओमी के सभी ग्राहक अब बाधारहित और सुरक्षित तरीके से किसी भी बैंक जो उनके फोन के तेज खाते से जुड़ा हो, भुगतान कर सकते हैं."

शाओमी ने गूगल तेज-संचालित भुगतान सेवा की लॉन्च

चीनी हैंडसेट निर्माता-शाओमी ने बुधवार को अपने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म मी डॉट कॉम और मी स्टोर एप पर नई भुगतान सेवा शुरू की जो गूगल तेज से संचालित है. अब यूजर्स मी डॉट कॉम और मी स्टोर एप पर कैशलेस भुगतान कर सकते हैं, जो यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से चलने वाली गूगल तेज भुगतान सेवा से किया जा सकता है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

तेज के भागीदार और व्यापार विकास प्रमुख सुजीत नारायणन ने एक बयान में कहा, "तेज फॉर बिजनेस के व्यापारिक सहयोगी होने के नाते शाओमी के सभी ग्राहक अब बाधारहित और सुरक्षित तरीके से किसी भी बैंक जो उनके फोन के तेज खाते से जुड़ा हो, भुगतान कर सकते हैं."

यूजर्स सीधे अपने बैंक खातों से किसी भी खरीद के लिए भुगतान कर सकते हैं, जो शाओमी के 'डिजिटल इंडिया' पहल में योगदान करने की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाता है.

शाओमी इंडिया के प्रमुख (ऑनलाइन सेल्स) रघु रेड्डी ने कहा, "हमारा दृष्टिकोण हर किसी के लिए नवीनता लाने पर है और तेज के साथ हमारा एकीकरण इसी दिशा में एक कदम है. हमें उम्मीद है कि यह एक बेहतर खरीदारी अनुभव होगा, जो कैशलेश है."

Indo-Asian News Service View Full Profile