Winter Olympics 2026: विन्टर ओलंपिक 2026 के लिए Google ने बनाया ये शानदार डूडल, देखें खासियत
Winter Olympics 2026: Google के होमपेज पर दिख रहा यह नया Doodle Milano Cortina 2026 Winter Olympics के लिए है। अगर आप जानना चाहते हैं कि 2026 Winter Olympics held in which country, तो बता दें कि इस बार इन गेमों की मेजबानी इटली कर रहा है। 2026 Winter Olympics dates के अनुसार ये गेम 6 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं।
Surveyगूगल डूडल में एक खिलाड़ी को बर्फ पर घुटनों के बल झुककर भारी पत्थर को स्लाइड करते हुए दिखाया गया है। खिलाड़ी के पीछे बनी हल्की-सी धुंधली इमेज उसकी स्पीड और मूवमेंट को भी दिखा रही है, जो Google के लोगो के अक्षरों की जगह लेती हुई नज़र आती हैं। पूरा डूडल गेम की स्पीड, फोकस और स्ट्रैटेजी को बेहद खूबसूरती से दिखा रहा है।
आखिर क्या होता है कर्लिंग गेम?
कर्लिंग को अक्सर मज़ाक में कहा जाता है बर्फ, पत्थर और झाड़ू वाला गेम लेकिन असल में यह एक हाई-लेवल स्ट्रैटेजी गेम है, जो हर 2026 Winter Olympics में दर्शकों को खूब आकर्षित करता है। यह गेम भी क्रिकेट की तरह हैंडशेक से शुरू होता है और टॉस के ज़रिए तय होता है कि पहले कौन सी टीम गेमेगी।
इस गेम में दो टीमें होती हैं और हर टीम में चार खिलाड़ी शामिल होते हैं। खिलाड़ी बारी-बारी से करीब 44 पाउंड (लगभग 20 किलो) का पत्थर बर्फ पर स्लाइड करते हैं। इनका लक्ष्य होता है 12 फीट के ‘हाउस’ के सेंटर में पत्थर को सबसे नज़दीक पहुंचाना।
कर्लिंग में स्कोरिंग कैसे होती है?
हाउस के अंदर बने सर्कल्स के सेंटर के सबसे करीब जिस टीम का पत्थर होता है, वही टीम स्कोर करती है। अगर एक टीम के एक से ज्यादा पत्थर विरोधी टीम से ज्यादा करीब हैं, तो सभी को पॉइंट्स में गिना जाता है। हर राउंड को End कहा जाता है। सभी Ends पूरे होने के बाद, जिस टीम के सबसे ज्यादा पॉइंट्स होते हैं, वही विजेता बनती है। यही स्कोरिंग सिस्टम 2026 Winter Olympics schedule and results का अहम हिस्सा होता है।
झाड़ू क्यों लगाते हैं खिलाड़ी?
कर्लिंग का सबसे दिलचस्प हिस्सा होता है खिलाड़ियों का ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना और बर्फ पर झाड़ू लगाना। असल में यह चिल्लाना टीम का स्किप (Captain) करता है, जो अपने खिलाड़ियों को निर्देश देता है। झाड़ू लगाने से बर्फ की सतह बदलती है, जिससे पत्थर की स्पीड और दिशा कंट्रोल की जा सकती है। यही वजह है कि यह गेम देखने में जितना आसान लगता है, असल में उतना ही दिमागी गेम है और यही बात इसे Winter Olympics India में भी लोकप्रिय बना रही है।
क्यों खास है आज का Google Doodle?
यह Doodle सिर्फ एक गेम को नहीं, बल्कि Milano Cortina 2026 Winter Olympics की भावना, रोमांच और ग्लोबल स्पोर्ट्स स्पिरिट को दर्शाता है। Google का मकसद यही है कि लोग जान सकें कि आज का दिन क्यों खास है और दुनिया 2026 Winter Olympics dates के तहत होने वाले इस बड़े आयोजन की तैयारी में कैसे जुटी है।
यह भी पढ़ें: 4 फरवरी 2026 का सोने-चांदी का भाव: लगातार गिरावट के बाद आज सोने-चांदी के दामों में रिकवरी, देखें ताज़ा रेट
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile