WhatsApp चैट बैकअप के लिए अब नहीं रहेगी Google Drive की जरूरत! मिलेगा 2GB फ्री स्टोरेज, देखें कैसे काम करेगा नया फीचर
WhatsApp ने क्लाउड बैकअप फीचर कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया है।
नए फीचर में 2GB फ्री स्टोरेज दिया जा रहा है।
WhatsApp के अपने सर्वर पर सेव होने वाले बैकअप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होगा!
नया फोन खरीदने के बाद WhatsApp की पुरानी चैट फिर से प्राप्त करने के लिए या सभी पुरानी फोटो और वीडियो फिर से फोन में लाने के लिए अब एंड्रॉयड यूजर्स को गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होने वाली है। अभी तक के लिए आप अपने ईमेल के साथ अपने डेटा को बैक करना होता था। हालांकि, अब इस समस्या का हल फ्री में व्हाट्सएप ही लेकर आ चुका है। इसका मतलब है कि अब न तो आपको अपने डेटा को सेव करने के लिए खासकर व्हाट्सएप के डेटा के लिए अलग से गूगल ड्राइव का एक्सेस लेना पड़ेगा जो आपको महीने भर के के किराये पर मिलता है। असल में, कंपनी ने अपने खुद के क्लाउड स्टोरेज पर चैट बैकअप रखने की सुविधा शुरू कर दी है। यानी अब Android यूजर्स को बैकअप के लिए केवल Google Drive पर निर्भर नहीं रहना पड़ने वाला है। सबसे अच्छी बात यह है कि शुरुआत में इसके लिए 2GB स्टोरेज फ्री में मिलने वाली है, इसके बाद क्या होने वाला है, इसे लेकर भी आगे जानकारी आपको मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि आखिर आपको व्हाट्सएप पर ही इस सुविधा के इस्तेमाल के लिए क्या करना होगा।
जानकारी के लिए बता देते हैं कि, अभी के लाइ यह सुविधा सभी यूजर्स तक नहीं आई है। हालांकि, WhatsApp ने इसकी टेस्टिंग चुनिंदा बीटा यूजर्स के साथ शुरू कर दी है। आइए अब आगे की सम्पूर्ण प्रक्रिया को देखते हैं।
Google Drive के बिना कैसे सेव होगा चैट बैकअप?
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, Android के WhatsApp बीटा वर्जन 2.26.46.4 में नया क्लाउड बैकअप ऑप्शन देखा जा सकता है। इसमें यूजर्स को बैकअप के लिए दो ऑप्शन मिलने वाले हैं। पहला वही पुराना ऑप्शन है, जो आपको गूगल ड्राइव में डेटा को सेव करने के लिए कहता है और दूसरा ऑप्शन कंपनी का खुद का यानि WhatsApp का अपना क्लाउड स्टोरेज है। अगर आप WhatsApp वाला ऑप्शन चुनते हैं, तो आपकी चैट हिस्ट्री का बैकअप Google अकाउंट के बजाय WhatsApp की क्लाउड सर्विस पर सुरक्षित रहने वाला है। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिल सकता है, जो Google Drive का स्पेस दूसरी जरूरी फाइलों के लिए बचाकर रखना चाहते हैं।
हालांकि, अभी के लिए 2GB की डेटा तक की सीमा का भी खास ध्यान रखना होगा। अगर आपके WhatsApp में सालों पुरानी चैट, ढेर सारी फोटो और वीडियो मौजूद हैं, तो हो सकता है कि स्पेस जल्दी भर जाए, ऐसे में यह भी संभव है कि आपको फिर से गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करना पड़े!
आपकी प्राइवेट चैट कितनी सुरक्षित रहेगी?
इस फीचर में WhatsApp ने प्राइवेसी को लेकर भी एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। WhatsApp के अपने क्लाउड पर सेव होने वाले सभी बैकअप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। यानी बैकअप को सुरक्षित रखने के लिए एन्क्रिप्शन बंद करने का ऑप्शन नहीं दिया है। इसे सुरक्षित करने के लिए डिफॉल्ट तौर पर Passkey इस्तेमाल की जाएगी। हालांकि, यूजर्स चाहें तो 64 अंकों की एन्क्रिप्शन की भी चुन सकते हैं।
2GB से ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो कैसे मिलेगी?
जिन लोगों का चैट बैकअप काफी बड़ा है, उनके लिए WhatsApp ने पेड स्टोरेज का ऑप्शन भी रखा है। रिपोर्ट आदि के अनुसार, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन में 100GB बैकअप स्टोरेज मिलने वाला है। वहीं, Meta One के जरिए प्लान के हिसाब से 4TB तक स्टोरेज लिया जा सकेगा। एक बात यहाँ जरूर जान लें कि अगर कोई यूजर पेड सब्सक्रिप्शन बंद कर देता है, तो WhatsApp उसका लेटेस्ट बैकअप चार महीने तक अपने सर्वर पर रखेगा। इस दौरान सब्सक्रिप्शन दोबारा शुरू नहीं किया गया, तो बैकअप हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जाने वाला है। इसलिए पेड प्लान लेने से पहले उसकी कीमत और बैकअप से जुड़ी शर्तें जरूर देखनी चाहिए।
अपने फोन में नया बैकअप फीचर कैसे चेक करें?
अगर आप WhatsApp बीटा इस्तेमाल करते हैं, तो ऐप की Settings में जाकर Chats और फिर Chat Backup सेक्शन ओपन करें। यहां नया फीचर मिलने पर बैकअप प्रोवाइडर चुनने का ऑप्शन आपको आसानी से मिल जाने वाला है। आप Google Drive के बजाय WhatsApp Cloud Storage का चुनाव कर सकते हैं। इसके बाद बैकअप को सुरक्षित करने के लिए एन्क्रिप्शन सेटअप पूरा करना होगा।
WhatsApp ने iPhone के चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए भी अपनी क्लाउड सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जो iCloud का ऑप्शन आपको देने वाली है। अब देखना होगा कि कंपनी इसे सभी यूजर्स तक कब तक पहुंचाती है। फिलहाल जिन लोगों का Google Drive स्टोरेज WhatsApp बैकअप की वजह से भर रहा है, उनके लिए यह नया फीचर राहत भरा हो सकता है।