Vi भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है 5G सेवा, देखें क्या होगी प्लांस की कीमत और किन शहरों में होगी लॉन्चिंग

Vi भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है 5G सेवा, देखें क्या होगी प्लांस की कीमत और किन शहरों में होगी लॉन्चिंग
HIGHLIGHTS

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी इस महीने की शुरुआत में भारत में शुरू हुई थी, जो अब लगभग पूरी हो गई है।

हालांकि इसके बाद भारत में 5G की शुरुआत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

वीआई ने अभी तक उन शहरों के बारे में विवरण नहीं दिया है जहां सबसे पहले 5जी सेवाएं लाई जाएंगी। हालांकि सरकार ने पहले उल्लेख किया था कि 13 प्रमुख शहरों जैसे- दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद, गांधीनगर और जामनगर में 5G सेवाएं शुरू की जाएंगी।

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी इस महीने की शुरुआत में भारत में शुरू हुई थी, जो अब लगभग पूरी हो गई है। हालांकि इसके बाद भारत में 5G की शुरुआत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वीआई यानि वोडाफोन आइडिया ने एरिक्सन के साथ मिलकर कुछ समय से कनेक्टिविटी तकनीक का परीक्षण कर रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख या एक महीने की जानकारी नहीं दी है। दूरसंचार मंत्रालय के तहत आने वाले दूरसंचार विभाग (Telecom Department) द्वारा आयोजित स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद तीसरी सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी Vi थी। इसकी बोली लगाने की रणनीति पर करीब से नज़र डालते हुए, हम भारत में 5G के लिए वीआई के प्लांस का एक हद तक विश्लेषण कर सकते हैं। यहाँ हम आपको यही बताने वाले है कि आखिर Vi भारत में किस कीमत में अपने 5G Plans को लॉन्च कर सकता है। आइए एक नजर डालते हैं। 

यह भी पढ़े-Infinix Hot 12 को 6000mAh की बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ किया गया लॉन्च

वीआई 5जी नेटवर्क कब और कहां रोलआउट किया जाएगा? 

अब तक, एयरटेल एकमात्र ऐसी कंपनी रही है जिसने स्पष्ट रोलआउट टाइमलाइन के बारे में जानकारी साझा कर दी है। कंपनी ने कहा कि वह इस साल भारत में 5जी सेवाएं शुरू करेगी, और नेटवर्क 2024 तक ग्रामीण हिस्सों तक पहुंच जाएगा। दूसरी ओर, वीआई ने अभी तक डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। इसी तरह, वीआई और एयरटेल के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो के इस महीने 5जी सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है।

Vi 5G in India

वीआई ने अभी तक उन शहरों के बारे में विवरण नहीं दिया है जहां सबसे पहले 5जी सेवाएं लाई जाएंगी। हालांकि सरकार ने पहले उल्लेख किया था कि 13 प्रमुख शहरों जैसे- दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़, लखनऊ, अहमदाबाद, गांधीनगर और जामनगर में 5G सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस साल के अंत तक और अधिक शहरों और कस्बों को कवर किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े- OnePlus के स्मार्टफोन की कीमत में हुई गिरावट, इतनी है इसकी कीमत

यह संभव है कि वीआई कम से कम 5जी सेवाओं को पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू – देश के प्रमुख केंद्रों में लाए। इसे पुणे और गांधीनगर में भी रोलआउट किया जा सकता है, जहां इसने एरिक्सन के साथ 5जी स्पीड का परीक्षण किया। इस साल मई में पुणे में अपने परीक्षणों के दौरान, एरिक्सन के साथ वीआई ने 5.92 जीबीपीएस की अधिकतम डाउनलोड स्पीड को हासिल किया था। 

भारत में वीआई के 5जी प्लान किस कीमत में आ सकते हैं?

नीलामी में सरकार 1,50,173 लाख करोड़ रुपये के 5जी स्पेक्ट्रम बेचने में सफल रही। प्रतिभागियों में, Jio ने सबसे अधिक मांग वाले 700MHz बैंड सहित सबसे अधिक बैंड खरीदे। Vi ने 17 सर्किलों में मिड-बैंड स्पेक्ट्रम और 16 सर्किलों में 26GHz स्पेक्ट्रम के लिए भारी बोली लगाई, जबकि तीन सर्किलों में 4G स्पेक्ट्रम भी खरीदा। कंपनी ने बोली के दौरान करीब 18,799 करोड़ रुपये खर्च किए।

Vi 5G in India

दूसरे शब्दों में, कंपनी कम से कम mmWave 5G स्पेक्ट्रम को लक्षित कर रही है, जो विश्व स्तर पर उपलब्ध है। प्राइस आदि की बात करें तो यह देखना दिलचस्प होगा कि यह एयरटेल और जियो के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेगा। एयरटेल ने पहले कहा था कि 5G प्लान की कीमत 4G प्लान के समान होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी कुछ ऐसा ही संकेत दिया है।

यह भी पढ़े- रिलायंस जियो, वोडा में 5जी जॉब पोस्टिंग में 65 फीसदी की बढ़ोतरी

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo