Vivo ने इंडिया में लॉन्च किया अपना नया मुड़ने वाला फोन.. मिलता है 200MP का धाकड़ कैमरा और गजब का प्रोसेसर

HIGHLIGHTS

Vivo X Fold 6 को Vivo की ओर से इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

Vivo के मुड़ने वाले फोन में एक 200MP का कैमरा मौजूद है।

Vivo के मुड़ने वाले फोन में गजब का प्रोसेसर मिल रहा है।

Vivo ने इंडिया में लॉन्च किया अपना नया मुड़ने वाला फोन.. मिलता है 200MP का धाकड़ कैमरा और गजब का प्रोसेसर

Vivo की ओर से कंपनी के foldable smartphone Vivo X Fold 6 को लॉन्च कर दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत केवल इसका foldable डिजाइन ही नहीं है, बल्कि कंपनी ने इसमें 200MP का मेन कैमरा भी रखा है, इसके अलावा कंपनी की ओर से फोन में एक बड़ी 6,900mAh की बैटरी भी मिल रही है, फोन को ताकत देने के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर को रखा है, इसका मरलब है कि फोन का कैमरा दमदार है और यह फोन परफॉरमेंस के मामले में एक बीस्ट होने वाला है। इसके अलावा फोन में अंदर और बाहर दोनों तरफ AMOLED डिस्प्ले भी मौजूद है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo X Fold 6 में दो AMOLED डिस्प्ले

Vivo X Fold 6 में 8.02-inch का main inner display मौजूद है, इसके अलावा अगर आप इसे फोल्ड कर देते हैं तो इसकी स्क्रीन घटकर मात्र 6.51-inch बचती है। खास बात यह है कि दोनों ही स्क्रीन AMOLED पैनल हैं, और दोनों में ही 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इतना ही नहीं, दोनों ही डिस्प्ले पर कंपनी ने HDR10+ के साथ साथ Dolby Vision को भी जगह दी है।

Dimensity 9500 Super Edition से लैस है फोन

Performance के लिए Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर दिया गया है, इस फोन में कंपनी की ओर से 12GB RAM और 512GB स्टॉरिज दी गई है। Software की बात करें तो यह नया foldable OriginOS 7 पर चलता है।

फोन में 6,900mAh की बैटरी भी मिलती है, जो कंपनी की ओर से 80W fast wired charging सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में कंपनी ने 40W wireless charging का सपोर्ट भी शामिल किया है।

200MP कैमरा है विवो के मुड़ने वाले फोन की सबसे बड़ी खासियत

Photography के लिए Vivo X Fold 6 में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में एक 200MP मेन कैमरा के अलावा एक 50MP का टेलीफोटो लेंस और एक 50MP का वाइड एंगल लेंस भी मिलता है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में दोनों ही स्क्रीन पर 20MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है।

Vivo X Fold 6 का इंडिया प्राइस

Vivo X Fold 6 की कीमत को अगर देखा जाए तो यह 2,19,999 रुपये है। यह प्राइस फोन के 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल का है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया अभी से शुरू हो चुकी है और इसकी सेल 13 अक्टूबर से होने वाली है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile