एक महीने के लिए फ्री मिल रहा ChatGPT Plus..झटपट जान लें 2000 रुपये वाला ऑफर कैसे मिलेगा मुफ़्त में

HIGHLIGHTS

ChatGPT Plus को एक महीने के लिए फ्री ऑफर किया जा रहा है।

ChatGPT Plus के लिए 2000 रुपये खर्च होते हैं।

आपको कैसे और क्यों ये ऑफ़र फ्री में दिया जा रहा है।

एक महीने के लिए फ्री मिल रहा ChatGPT Plus..झटपट जान लें 2000 रुपये वाला ऑफर कैसे मिलेगा मुफ़्त में

ChatGPT इस्तेमाल करने वालों के लिए कोई न कोई नया अपडेट आता ही रहता है। हालांकि, इस बार OpenAI ने भारत में कुछ चुनिंदा यूजर्स को एक बड़ा ही तोहफा दे दिया है। कंपनी ने कुछ accounts पर ChatGPT Plus का एक महीने का subscription बिल्कुल फ्री देने की घोषणा की है। अगर आपके account पर यह offer दिखता है तो पहले महीने के लिए 1,999 रुपये वाला Plus subscription आपको बिना कोई पैसा दिए मिल जाएगा। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह ऑफर हर यूजर के लिए नहीं है। अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा अकाउंट पर ही यह दिखाई दे रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैसे चेक करें कि आपके अकाउंट पर ऑफर मिल रहा है या नहीं?

यह जानने के लिए कि आपके पास भी यह ऑफर आया है कि नहीं आपको ChatGPT के Subscription या Upgrade section में जाना होगा। वहाँ अगर Plus के साथ 0 रुपये की कीमत और Claim free offer का option दिखाई दे तो समझ जाइए कि आप इसका फायदा उठा सकते हैं।

हालांकि, offer लेने से पहले एक बात जरूर ध्यान रखिए। Free trial शुरू करने के लिए payment details देनी होंगी और free period खत्म होने के बाद subscription अपने आप renew हो सकता है। इसलिए अगर आप सिर्फ एक महीने के लिए ChatGPT Plus इस्तेमाल करना चाहते हैं तो समय रहते auto-renewal बंद करना जरूरी होगा।

पूरा प्रोसेस Step by Step जान लें

सबसे पहले अपने ChatGPT account में login करें। इसके बाद Upgrade या Subscription section में जाएँ। यहाँ आपको ChatGPT Plus का कार्ड दिखाई देगा। अगर आपके account पर promotional offer उपलब्ध है तो 1,999 रुपये की जगह promotional कीमत 0 रुपये दिखाई दे सकती है जिसके साथ Claim free offer का option भी नजर आएगा। अगर यह option दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपके account पर एक महीने का free Plus offer उपलब्ध है।

अगर आपको 0 रुपये की जगह सीधे 1,999 रुपये की कीमत दिखाई देती है तो संभव है कि आपका account इस खास promotional offer के लिए योग्य नहीं है। अगर आपके account पर free offer दिखाई देता है तो Claim free offer पर click करें। ध्यान रखें कि free होने के बावजूद OpenAI आपसे payment method जोड़ने के लिए जरूर कहेगा। Free महीना खत्म होने के बाद ChatGPT Plus का subscription 1,999 रुपये प्रति महीना की कीमत पर renew हो सकता है। अगर आगे Plus नहीं चाहिए तो समय रहते इसे cancel कर दें।

किसे मिल रहा है यह free offer?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर किसे ChatGPT Plus का एक महीना मुफ्त मिल रहा है। फिलहाल ऐसा नहीं है कि हर भारतीय ChatGPT user को यह offer दिया जा रहा है। Report में बताया गया है कि कुछ ऐसे accounts पर यह offer दिखाई दिया है जिन पर पहले कोई paid ChatGPT subscription नहीं लिया गया था। वहीं कुछ ऐसे accounts पर भी यह offer आया है जिन पर पहले ChatGPT Go इस्तेमाल किया गया था।

हालाँकि यह जरूरी नहीं कि हर account के लिए यही नियम लागू हो। इसलिए सबसे आसान तरीका यही है कि अपने account में login करके Plus subscription page पर जाकर खुद ही offer check कर लीजिए।

यह भी पढ़ें: फेस्टिवल सेल में धमाकेदार बम्पर डिस्काउंट में मिलेंगे Realme, Vivo, Moto के ये वाले फोन..क्या है इंडिया प्राइस-ऑफर्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile