चंद घंटों में शुरू हो रही Amazon-Flipkart की महासेल, मिलेगा 80% तक का डिस्काउंट, होगी बचत ही बचत!

HIGHLIGHTS

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days Sale 8 अक्टूबर से शुरू होगी।

Flipkart पर iPhone 17 की प्रभावी कीमत 79,999 रुपये बताई गई है।

Amazon पर Samsung Galaxy S25 Ultra 84,999 रुपये में मिलने की बात कही गई है।

चंद घंटों में शुरू हो रही Amazon-Flipkart की महासेल, मिलेगा 80% तक का डिस्काउंट, होगी बचत ही बचत!

फेस्टिव सेल का इंतजार करने वाले लोगों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। Amazon और Flipkart पर अब सेल शुरू होने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब कुछ ही घंटों के बाद सेल का आगाज हो जाएगा। इस सेल में स्मार्टफोन, गैजेट और ढेरों प्रोडक्ट पर बंपर ऑफर मिलने वाले हैं। दोनों प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन से लेकर मोबाइल असेसरीज तक पर बंपर ऑफर देखने को मिलेंगे। अमेज़न पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आज रात 12 बजे यानी 8 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। वहीं बात करें फ्लिपकार्ट की तो वहां ब्लैक और प्लस मेंबर्स के लिए 8 अक्टूबर से बिग बिलियन डेज़ सेल का अर्ली एक्सेस शुरू होगा, जबकि 9 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए सेल लाइव होगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इन दोनों ही सेल्स में आपको बम्पर ऑफर, डील्स और डिस्काउंट्स भी देखने को मिलेंगे। इस सेल के ज़रिये आप अपने घर के लिए एक से एक बढ़िया स्मार्टफोन, लाइफ स्टाइल, गैजेट, और होम एप्लायंस आदि को सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। अगर आप लैपटॉप या कोई अन्य गैजेट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

iPhone 17 पर मिलेगा बंपर ऑफर

iPhone 17 पिछले साल लॉन्च हुआ था, लॉन्च के दौरान इस फ़ोन की कीमत 82,999 रुपये थी। हालांकि iPhone 17 के प्राइस हाइक के बाद इस फ़ोन की कीमत 99,990 रुपये हो गई थी। फ्लिपकार्ट पर आने वाली इस सेल में iPhone 17 को 79,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। ये कीमत सभी ऑफर्स जोड़ने के बाद बताई जा रही है।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी डिस्काउंट

अमेज़न की ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी बंपर ऑफर मिलेगा। Samsung Galaxy S25 Ultra 1,29.900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब ये फ़ोन अमेज़न पर 99,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। हालांकि सेल के दौरान इस फ़ोन को 84,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। (यहां से खरीदें)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही सेल्स के दौरान मोबाइल एक्सेसरीज़ को भी बहुत ही सस्ते दामों में खरीदा जा सकेगा। इस सेल के दौरान मोबाइल चार्जर, पावर बैंक, TWS और चार्जिंग केबल आदि को सस्ते दामों में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Vivo S2 FE vs Oppo F35 5G: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile